Bhivani Murder News: भिवानी में बेटा-बेटी की हत्या कर पिता ने जहर निगल लिया। इसके बाद फंदे पर लटकने लगा तो लोगों ने बचा लिया। उसने मैंगो शेक में नींद की गोलियां देकर बेटे और बेटी का गला घोंट मार डाला। आरोपी पिता एक महीने से प्लानिंग कर रहा था।
हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटा और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। उसने दोनों को पहले मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर गहरी नींद सुलाया, फिर गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद खुद भी जहर निगला लेकिन उनकी जान बच गई।
मृतकों की पहचान बसंत (17) और आरुषि (16) के रूप में हुई है, जबकि पिता सुभाष अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों 12वीं में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों की दादी के बयानों पर पिता सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों की मां की 8 मई को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 7
शव ले जाते हुए कर्मचारी
- फोटो : संवाद
अलग-अलग दुकानों से खरीदीं नींद की गोलियां
आरोपी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके माता-पिता ने जहर दिया था। उसने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह पत्नी की मौत से दुखी था। इस कारण उसने आत्महत्या करने की सोची, लेकिन ख्याल आया कि उसके मरने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा। इसी कारण बच्चों की भी जान ले ली।
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल में आरोपी पिता
- फोटो : संवाद
उसने बताया कि वह एक माह से नींद की गोलियां एकत्र कर रहा था। उसने अलग-अलग दुकानों से नींद की गोलियां खरीदीं। रविवार को वह अपने बच्चों समेत घर पर अकेला था। बच्चों की हत्या के बाद उसने दोनों की नब्ज और सांसें भी जांचीं। बाद में दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद खुद भी जहर की दो गोलियां खा लीं।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
उसकी जान भी न बचे, इसलिए उसने पंखे से फंदा लगाना शुरू किया। इससे पहले दरवाजे की 2 कुंडियों में से एक खोल दी, ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना न पड़े। वह पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगा था।
विज्ञापन
5 of 7
बसंत का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इसी दौरान उसे पड़ोस की भाभी ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर लोग अंदर आ गए और उसे फंदा लगाने से रोक लिया। उसने लोगों को बताया कि उसने जहर की दो गोलियां खा रखी हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock Image
आठ मई को हुई पत्नी की हत्या, इसलिए 8 तारीख ही चुनी
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी, इसलिए उसने सुसाइड करने का दिन 8 तारीख को ही चुना। पत्नी की मौत के बाद मां मामा के घर चली गई थी, जबकि उसके पिता को उसकी बहन अपने साथ ले गई थी। सुभाष ने अपनी मां पर पत्नी को तंग करने और मारने का आरोप लगाया। कहा कि वह मां से परेशान था। उसकी मां ने ही उसकी पत्नी को तंग करके मार दिया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव बरामद किए है। जहरीला पदार्थ निगलने वाले आरोपी सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।- नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, भिवानी।