फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के छह लोगों की हत्या: रिटायर्ड फौजी पर था खून सवार... मां-बाप की इस बात से खफा होकर खेला खूनी खेल

Tue, 23 Jul 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
विज्ञापन
1 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
अंबाला में छोटे बेटे से अधिक नजदीकी के कारण ही बड़े बेटे ने न सिर्फ छोटे भाई के परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि मां को भी मार डाला तथा पिता की भी हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद पिता का कहना है कि क्या पता था कि बड़ा बेटा ही हमारे खून का प्यासा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि गांव रतौर में दोनों भाइयों में पहले ही बंटवारा हो गया है। इसके बाद से वे आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और बड़े बेटे भूषण के साथ ही रहते थे। छह माह पहले जब छोटे बेटे हरीश को दो लड़कियों के बाद लड़का हुआ तो पोते का मोह उन्हें छोटे बेटे के साथ खींच लाया। इसके बाद वे छोटे बेटे हरीश के साथ ही रहने लगे थे। 
विज्ञापन

2 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा दो एकड़ जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन मां-बाप इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी दौरान छह माह पहले जब मां-बाप छोटे बेटे के साथ चले गए तो भूषण इसे पचा नहीं सका और रंजिश रखने लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। विवादों के बीच रविवार की रात को भूषण ने छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसमें उसकी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल वाले भी शरीक हो गए।

 

4 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
विवादों से हत्यारोपी सेवानिवृत्त फौजी का रहा है पुराना नाता
रायपुर रानी क्षेत्र के रतोर गांव में छह हत्याओं से गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या से जहां ग्रामीणों में गम का माहौल है, वहीं हत्यारोपी भाई के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि पहले से ही आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का रहा है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी।

 
विज्ञापन

5 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों ने बताया कि भूषण का चाचा ताऊ से भी करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब पीड़ित पक्ष काफी घायल हो गया था। उस समय भी भूषण पर हत्या के प्रयास का मामला नारायणगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। ऐसे में तब से चाचा, ताऊ के परिवार से भी भूषण की दूरी थी। 

 
विज्ञापन

6 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं भूषण अपने ही परिवार को छोटी-छोटी बातों पर तंग करता रहता। इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई हरीश हर समय चिंता में रहता था, मगर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि बड़ा भाई भूषण अपने ही भाई के परिवार को खत्म कर सकता है। रिश्तेदार बताते हैं कि करीब दो वर्ष से दोनों भाइयों में जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। 

 
विज्ञापन

7 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि पहले भी आरोपी भूषण ने रात्रि के समय में अपने भाई हरीश की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और केस भी दर्ज किया गया था। 

 

8 of 13
ambala murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीच-बीच में भी हरीश के साथ झगड़े की सूचनाएं आसपास के लोगों को मिलती रहती थी, इसीलिए परिवार के आपसी मामले में कोई बोलता भी नहीं था। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी भूषण से गांव में किसी के खास संबंध भी नहीं हैं। आरोपी भूषण से जुड़े कई विवाद के किस्से सामने आए हैं।

9 of 13
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
रिटायर्ड फौजी ने मां, भाई-भाभी व तीन बच्चों का गला रेत की हत्या
आपको बता दें कि अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को भी जलाने का प्रयास किया।

 

10 of 13
मृतक हरीश के घर में किचन में चकले पर रखी रोटी और पैन में जला हुआ दूध। - फोटो : संवाद
मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी 42 वर्षीय भूषण को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है, जबकि अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है।
 

11 of 13
मृतक हरीश के सुनसान पड़े घर पर रिश्तेदार हालात देखते हुए। - फोटो : संवाद
घटना रविवार देर रात नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दो साल से उनमें दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी। रविवार रात भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई।

 

12 of 13
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से उन्होंने घर के भीतर ही उन पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लकड़ी की बल्लियों पर सभी के शव रखकर डीजल डालकर आग लगा दी। पिता ओम प्रकाश पर भी धारदार हथियार से दो वार किए। उन्होंने जख्मी हालत में घर से भागकर जान बचाई। पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जख्मी परी और ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। वहां से परी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

13 of 13
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल पिता ओम प्रकाश के बयान पर बड़े बेटे भूषण, उसकी पत्नी पूनम, बेटे मक्खन, प्रिंस, दो साले टोनी, जोनी तथा साली बॉबी पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें