फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: बेटा सरबजोत भावुक न हो जाए इसलिए पिता नहीं गए पेरिस, अब पदक जीतते ही खुद हुए भावुक

Tue, 30 Jul 2024 02:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह को मिठाई खिलाते हुए। - फोटो : संवाद
अंबाला के मुलाना के छोटे से गांव धीन के रहने वाले शूटर सरबजोत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। इससे परिवार सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। सरबजोत के लिए यह ओलंपिक में पहला पदक है तो मनु भाकर ने दूसरा पदक जीतकर सभी को गर्व का अहसास कराया है। जिस समय सरबजोत और मनु भाकर की जोड़ी का दोपहर एक बजे मुकाबला शुरू हुआ उस समय सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह अंबाल छावनी स्थित शूटिंग अकादमी में उसके सहयोगियों के साथ थे। उन्होंने कहा कि मैं कभी फाइनल मैच नहीं देखता आज भी फोन आते रहे तो उठकर आना पड़ा, लेकिन पहले भी कभी नहीं देखे। उनसे उम्मीद पूरी थी। उन्होंने मैच जीतने पर खुब तालियां बजाई और जीत की खुशी में नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर विश्वास था कि वह ओलंपिक में जरूर जीतेगा। पहली बार में कुछ तकनीकि कमियां रहीं तो हारने के बाद बेटे का फोन आया तो सिर्फ उन्होंने इतना ही कहा कि मुझे तुझ पर विश्वास है अपना पूरा फोकस लगाकर मुकाबला खेल, हार जीत की चिंता न कर। फतह कर के आ, ऊपर वाला पूरा साथ देगा। आज जब सरबजोत ने अपने पहले ओलंपिक का कांस्य पदक जीता तो उनके पिता शूटिंग अकादमी में उछल पड़े। उनकी आंखें नम दिखाई दी। वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटा फतह हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
मनु भाकर और सरबजोत सिंह - फोटो : Twitter
ओलंपिक से पहले सरबजोत पिछले कुछ दिनों से फ्रांस में पसीना बहा रहे थे। खास बात है कि कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियागिताओं में भारत का नाम ऊंचा करने वाले सरबजोत पहली बार ओलंपिक खेल रहे है। अपने पहले मुकाबले में जाने से एक दिन पहले सरबजोत ने अपने माता पिता को धीन गांव में फोन किया।
विज्ञापन

3 of 7
खुशी मनाते हुए परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद
उन्होंने पिता जतिंदर सिंह से एक मिनट बात की तो माता से दो मिनट बात कर कुशलक्षेम जाना था। इसके साथ ही कहा कि वह मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और माता पिता का आशीर्वाद चाहते हैं। इसके बाद परिजनों ने आशीर्वाद दिया। 

4 of 7
खुशी मनाते हुए परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद
पिता अक्सर उनके मुकाबलों को देखने के लिए नहीं जाते
पिता जतिंदर सिंह ने कहा कि बेटा फतह कर। खास बात है कि शूटर सरबजोत के पिता अक्सर उनके मुकाबलों को देखने के लिए नहीं जाते हैं। अमर उजाला से बात करते हुए पिता ने बताया कि शुरुआत के दिनों में वह फरीदाबाद व दिल्ली में बेटे को लेकर प्रतियोगिता खिलाने गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
सरबजोत सिंह - फोटो : PTI
यहां देखा कि उन्हें देखकर बेटा भावुक हो जाता है। ऐसे में बेटा की हिम्मत बनी रहे इसके लिए उन्होंने एक दिन फैसला लिया कि वह मैच खत्म होने के बाद ही परिणाम बेटे से सुनेंगे। अगर किसी कारण से बेटे के साथ जाना भी हुआ तो वह परिसर के बाहर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सरबजोत - फोटो : PTI
यही कारण है कि सरबजोत के जीवन के सबसे बड़े मुकाबले में भी वह पेरिस नहीं गए। उन्होंने बताया कि वह दो बजे अपनी पत्नी व गांववालों के साथ मुकाबले को टीवी पर देखेंगे। मगर उनका लक्ष्य फाइनल मुकाबले को लेकर है। गौरतलब है कि सरबजोत काफी साधारण परिवार से हैं। उनके पिता कृषि का कार्य करते हैं। कृषि के कार्य से ही जीजान लगाकर उन्होंने सरबजोत को हर वह प्रशिक्षण दिलाने की कोशिश की जिससे कि वह इस मुकाम तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनु और सरबजोत ने कांस्य पदक जीता - फोटो : Self
यू ट्यूब देखकर निशानेबाजी में बनी थी रुचि
सरबजोत सिंह ने यू-ट्यूब देखकर निशानेबाजी को अपना करियर बनाने की ठानी थी। इसे कड़ी मेहनत व लगन से सरबजोत ने सच कर दिखाया है। सरबजोत सिंह किसान जितेन्द्र सिंह का बेटा है। किसान होने के बावजूद जितेंद्र सिंह ने अपने बेटे को उसके सपने सच करने में भरपूर सहयोग किया। सरबजोत ने अपने माता-पिता सहित गांव धीन, कस्बे बराड़ा व जिला अंबाला का नाम विदेशों तक रोशन किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें