क्रिसमस और न्यू ईयर पर अब 10 ट्रेनें भक्तों को मां वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी। रेलवे ने इनकी सूची जारी कर दी है, देखिए और ऑनलाइन बुकिंग कराइए।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अप-डाउन 10 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के चलने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके अलावा दिल्ली, सहारनपुर और वाराणसी जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी नहीं होगी। रेलवे की यह स्पेशल ट्रेनें 20 दिसंबर से शुरू होंगी और 14 जनवरी 2020 तक अंबाला से जम्मू, अंबाला से वाराणसी, अंबाला से सहारनपुर और दिल्ली के रूट पर चलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
फाइल फोटो
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि विशेष रेलगाड़ियों का संचालन त्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए किया जा रहा है। अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर 20 दिसंबर से सुबह और शाम को अप-डाउन शेड्यूल में पैसेंजर ट्रेन चलेगी, जो 14 जनवरी तक 52 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04921 सहारनपुर-अंबाला दैनिक एमईएमयू स्पेशल (26 फेरे) 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक रोजाना सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और एक घंटा 45 मिनट में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े 6 बजे पहुंचेगी।
4 of 7
फाइल फोटो
ट्रेन नंबर 04922 अंबाला से शाम को 8 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और रात को 10 बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें दैनिक पैसेंजर ट्रेन की तरह पिलखनी, सरसावां, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर ठहरेंगी। इससे दूसरी पैसेंजर ट्रेनों के अंदर होने वाली भीड़ कम हो जाएगी। इसी प्रकार रेलवे सप्ताह में तीन दिन डुप्लीकेट जम्मू मेल की अप-डाउन की दो ट्रेनें भी चलाएगा। यह ट्रेनें दिल्ली से जम्मू और जम्मू से दिल्ली के बीच में चलेगी। 20 दिसंबर को ट्रेन नंबर 04409 दिल्ली जंक्शन से सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
ट्रेन नंबर 04410 जम्मू रेलवे स्टेशन से दोपहर को 1 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। ट्रेन नंबर 04409 अब 20 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम को 6 बजकर 25 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04410 माता वैष्णो देवी कटड़ा से 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दिल्ली में तड़के 3 बजे वापस पहुंच जाएगी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन में श्रद्धालुओं को दो वातानुकूलित, थ्री टीयर और सात द्वितीय श्रेणी शयनयान, पांच जनरल कोच और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान के डिब्बों को लगाया गया है। डुप्लीकेट जम्मू मेल दिल्ली से चलकर पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर अप-डाउन में रुकेगी।
विज्ञापन
6 of 7
फाइल फोटो
डुप्लीकेट शालीमार से भी जा सकेंगे कटड़ा
रेलवे ने जम्मू मेल के साथ-साथ डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस को भी सप्ताह में दो दिन तक चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और फिर कटड़ा से आनंद विहार टर्मिनल तक दौड़ेगी। ट्रेन नंबर 04401 आनंद विहार टर्मिनल से 23 दिसंबर को शुरू होगी और 13 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को रात्रि 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होगी। अगले दिन दोपहर को 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 24 दिसंबर से मंगलवार और शुक्रवार रात्रि साढ़े 11 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, चार वातानुकूलित टू टीयर एवं 13 वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बे होंगे। डूप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने पानीपत की बजाए वाया गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी चलाया गया है। जगाधरी के बाद ट्रेन का अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशन पर स्टॉपेज होगा।
बेगमपुरा पहुंचाएगी वाराणसी
रेलवे ने डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस को चलाने का भी फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 04612/04611 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से वाराणसी के बीच चलेंगी। ट्रेन नंबर 04612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 22 दिसंबर को से 12 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को रात साढ़े 11 बजे शुरू होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन तड़के 3 बजकर 05 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04611 वाराणसी से 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 06 बजे शुरू होगी। तीन दिन बाद दोहपर को 1 बजकर 15 मिनट पर कटड़ा पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को एक वातानुकूलित 2 टीयर, चार वातानुकूलित 3 टीयर, 7 शयनयान श्रेणी और 3 जनरल श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं। ट्रेन का उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों तरफ से ठहराव होगा।