फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में घना कोहरा: 50 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित, सड़क हादसों में 5 की मौत 26 घायल, जानिए अगले 5 दिन का मौमस

Mon, 19 Dec 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/रोहतक/करनाल (हरियाणा)

सार

कोहरे के साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। घना कोहरा छाने पर लोगों को लंबे रूट की यात्रा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
1 of 8
सोनीपत में रेलवे ट्रैक पर छाया कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में रविवार रात से सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता (बिजिबिलिटी) कम रहने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली से चलने वाली 50 से ज्यादा रेलगाड़ियां तीन से पांच घंटे की देरी से चलीं। सड़क हादसे भी हुए। रोहतक, यमुनानगर, पलवल और बहादुरगढ़ में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

26 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कई जगह दृश्यता 10 से 60 मीटर भी रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत घने कोहरे व शीतलहर की भविष्यवाणी की है। इसके 

सोमवार सुबह रोहतक में आउटर बाईपास माडोदी चौक पर ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। गोहाना चौक बाईपास पीरबोधी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मकडोली निवासी जगबीर की जान गई। बहादुरगढ़ में ट्रक और बस की भिड़ंत होने पर 20 यात्री घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

2 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
हादसा छारा गांव के पास फ्लाईओवर से पहले हुआ। बस सवारियों को लेकर झज्जर से सोनीपत जी रही थी। आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो बस चालक कंट्रोल नहीं कर पाया। ट्रक में बस की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
यमुनानगर में धुंध के कारण भिड़े कई वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
यमुनानगर में नेशनल हाईवे 73ए पर फैजपुर के पास इनोवा कार की टक्कर से टाटा एस वाहन पलट गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इसी तरह रविवार रात कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर चार ट्रकों आपस में एक-दूसरे से टकराए। इस दौरान दो लोगों की जान गई व तीन घायल हुए। 

25 उड़ानें 15-30 मिनट की देरी से संचालित
नई दिल्ली। घने कोहरे की वजह से पालम हवाई अड्डे पर तड़के साढ़े तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच दृश्यता 150-200 मीटर रही। कुछ समय बाद दृश्यता  में सुधार हो गया। सुबह सात बजे तक दृश्यता  350 मीटर हो गई। इस दौरान करीब 25 हवाई सेवाएं 15-30 मिनट की देरी से संचालित हुईं। उधर, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी गंभीर हो गया है।

4 of 8
सोनीपत के गन्नौर में कोहरे में भिड़े वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत में जीटी रोड पर ट्राला-ट्रक भिड़े, डेढ़ घंटे जाम की स्थिति 
सोनीपत में अलग-अलग जगह पांच वाहन भिड़े। दृश्यता 10 मीटर से कम होने पर गन्नौर के पास जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहन बीच सड़क पर खड़े रहे। इससे जीटी रोड पर करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली-पानीपत लेन से वाहनों को संपर्क मार्ग से गुजारा गया। 
विज्ञापन

5 of 8
हिसार में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
हिसार का बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा, अभी दो-तीन दिन और छाएगा कोहरा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र से नमी की मात्रा बढ़ गई है। रात को हवा नहीं चलने से कोहरा छा रहा है। अभी दो-तीन कोहरा छाएगा। ठंड भी बढ़ रही है। सोमवार को हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।  25 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके असर से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। नए साल की शुरुआत हाड़कंपा देने वाली ठंड के साथ होगी।
विज्ञापन

6 of 8
सोनीपत में छाई घनी धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
ऑरेंज और येलो अलर्ट
शीतलहर चलने, पाला जमने व कोहरा छाने की वजह से भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

फसलों को अभी नुकसान नहीं
एचएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि कोहरा छाने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी, जो गेहूं की फसल के फायदेमंद साबित होगी। फिलहाल गेहूं में फुटाव हो रहा है। कोहरे की स्थिति ज्यादा दिन रहती है तो सरसों की फसल में सफेद रतुआ व तना गलन रोग आ सकते हैं। अभी दिन के समय धूप निकल रही है तो कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा-चंडीगढ़ में ठंड। - फोटो : संवाद
प्रदेश में न्यूनतम तापमान की स्थिति
  • बालसमंद (हिसार)    2.2
  • हिसार    3.0
  • गुरुग्राम    3.8
  • झज्जर    3.9
  • महेन्द्रगढ़    4.3
  • नारनौल    4.5
  • फतेहाबाद 4.8
  • नूंह    5.3
  • कौल (कैथल)    5.6
  • जींद    5.7
  • सिरसा    5.8
  • भिवानी    6.1
  • करनाल    7.0
  • चंडीगढ़ शहर    7.3
  • रोहतक    7.6
  • अंबाला    7.8
  • कुरुक्षेत्र    8.1
विज्ञापन

8 of 8
भिवानी में हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
सुबह छाया घना कोहरा, दृश्यता घटकर 60 मीटर हुई, आमजन रहा परेशान
हिसार में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता घटकर 60 मीटर तक पहुंच गई। इस कारण से आमजन खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

सोमवार सुबह जब लोग उठे तो बाहर घना कोहरा छाया मिला। अचानक से मौसम में आए इस बदलाव से लोग भी हैरान हो गए। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह साढ़े 8 बजे दृश्यता 60 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट ऑन कर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें