दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला।
100 से अधिक असहाय कन्याओं का विवाह करा चुके हैं दुर्गा प्रसाद
रेलवे अधिकारी पद से सेवानिवृत्त महानगर के गोलघर कालीमंदिर मार्ग निवासी 94 वर्ष के दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव अबतक 100 से अधिक असहाय कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। इसके साथ ही वह अनेक अवसरों पर भूखों को भोजन कराने के साथ ही बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण करते रहते हैं। श्री चित्रगुप्त मंदिर के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही थिओशिफकल क्लब के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा परिषद के संरक्षक, मां अकलेश स्मृति सेवा परिषद सहित तमाम सामाजिक और शिक्षण संगठनों से जुड़े हुए हैं। जहां इन्हें इनके कार्यों को देखते हुए पूरा सम्मान मिलता है। श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने अपने दो महीने की पेंशन की धनराशि मुख्यमंत्री को सौंपी थी।