फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला दारोगा की कहानी जानकर गर्व करेंगे आप, अब तक बचा चुकी हैं कइयों की जान

Wed, 27 Jan 2021 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
दारोगा प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में तैनात एक महिला दारोगा ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसकी वजह से उसकी कर्तव्यनिष्ठा को लोगों ने सराहा हैं। उन्होंने कई ऐसे लोगों की जान बचाई है जो जिंदगी से नाराज होकर आत्महत्या की राह चुन चुके थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दारोगा प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जनपद के गौरी बाजार की रहने वाली प्रतिभा सिंह 1998 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। वर्ष 2008 में हेड कांस्टेबल और वर्ष 2017 में सब इंस्पेक्टर बनी थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती शहर के गोला बाजार चौकी प्रभारी के पद पर है। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस विभाग में अपनी अलग कार्यशैली से उन्होंने अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

3 of 5
दारोगा प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
कुछ महीने पहले महुली क्षेत्र के हरिहरपुर की रहने वाली एक युवती परिजनों से नाराज होकर ट्रेन से कट कर जान देने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जिसकी जान इन्होंने ने बचाई थी। वहीं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड छात्रा परीक्षा में शामिल होने केंद्र पर पहुंची थी। परीक्षा कक्ष में भी गई और फिर अचानक बाहर निकल गई। जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया। उसके बाद छात्रा की तलाश शुरू की। जैसे ही सूचना गोला बाजार की चौकी प्रभारी प्रतिभा सिंह को हुई तो वह खोजबीन शुरू की। उन्होंने शहर से ही छात्रा को ढूंढ निकाला था। पूछताछ में पता चला कि छात्रा घर से नाराज थी और जान देने के लिए निकली थी।
 

4 of 5
दारोगा प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के लुचुई की रहने वाली एक महिला नाराज होकर घर से निकल गई थी। शहर में चौकी इंचार्ज को वह महिला मिली थी। पूछताछ के बाद उसने पूरा घटनाक्रम बताया तो उन्होंने उसे खाना खिलाया और अपने निजी पैसे से वाहन की व्यवस्था करके उसके मायके पहुंचाया। वहीं प्रतिभा सिंह की तैनाती आशा ज्योति केंद्र पर थी, तो उस वक्त बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र की एक महिला किसी के झांसे में आकर मां और भाभी का जेवर लेकर घर से निकल गई थी। महिला पर इनकी नजर पड़ी थी तो उससे पूछताछ की और फिर उसे परिजनों को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दारोगा प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह बिहार से भटक कर आई एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को उसके परिजनों से मिलाया था। प्रतिभा सिंह का कहना है कि पुलिस विभाग में आने का मकसद ही गरीबों और कमजोर लोगों की सेवा करना है। उन्हें पति और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता है। इसी वजह से वह अपने दायित्व का निर्वहन ठीक प्रकार से कर पाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें