गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Gorakhpur Suicide and Murder Case: गोरखपुर के डोहरिया बाजार में सोमवार शाम को पूजा इकलौते बेटे अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकल रही थी, तो बिटिया जाने को तैयार नहीं थी। पूजा ने हाथ में कुछ रुपये दिखाकर कहा-चलो तुम्हारे लिए साइकिल खरीदनी है। यह सुनकर चहकते हुए राधा भी मां और भाई के साथ निकली। कुछ ही घंटों में तीनों की मौत की सूचना आ गई। यह कहते कहते हुए पूजा की सास बुटका देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। महिला की बच्चों संग ट्रेन से कटकर खुदकुशी की घटना के बाद गांव में सन्नाटा है।
सास बुटका देवी ने बताया कि बच्चों को भी झूठ बोलकर साथ ले गई। पता होता तो नहीं जाने देती। बेटे डबलू से एक बार बात हुई है, इसके बाद से ही उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मौत की खबर सुनकर बहुत हड़बड़ा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
'मुझे भी साइकिल से स्कूल जाना है...'
घर आने के लिए बोलकर फोन काट दिया था। डबलू की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे आठ साल का अमन और पांच साल की राधा दिनभर हमलोग के साथ रहते थे। बहू ने तो काफी पहले हमलोग से चूल्हा अलग कर लिया था। इसके बाद भी बच्चों पर पूरा ध्यान हम लोग देते थे। अमन यूकेजी में पढ़ता था। इस बार राधा का भी उसके साथ एडमिशन कराना था। राधा अमन का ड्रेस पहनकर और उसका बैग टांगकर घुमा करती थी। बार-बार बोलती थी मुझे भी साइकिल से स्कूल जाना है। अपनी मां से साइकिल खरीदने की जिद करती थी।
विज्ञापन
3 of 9
मां और दो बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले की गमगमीन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले गांव आया था डबलू
पूजा के ससुर नारायण ने बताया कि सोमवार को पूजा को पैसों की आवश्यकता थी। उसने मुझे 25 किलो चावल देकर बोला कि इसे बेचकर लाइए, मुझे पैसे की जरूरत है। चावल बेचकर उसे 600 रुपये दिए। इसके बाद बाजार चले गए। पूजा का मायका बांसगांव के गुआरों गांव में है। उसके घर पर भी सूचना दे दी गई है। मेरे चार बेटे हैं, इसमे डबलू को छोड़ कर दो भाई दिल्ली में रहकर कमाते हैं। एक भाई सहजनवां में काम करता है। दो भाइयों का भी परिवार बगल में ही रहता है।
4 of 9
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी की वजह कोई नहीं जानता
वहीं सास ससुर दोनों ही खुदकुशी की वजह के बारे में नहीं बता पाए। चिलुआताल पुलिस ने घर जाकर सास ससुर का बयान लिया है। गांव में भी पूछताछ की है। लेकिन अभी तक खुदकुशी की वजह नहीं पता चल पाई है। गांव वालों का कहना है कि पूजा हमलोग के सामने ही निकली है। उसकी बेटी बोल रही थी साइकिल खरीदने जा रही हूं। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गृह कलह से तंग आकर महिला दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में मौत की वजह गृह कलह बताई जा रही है। सास-ससुर के साथ महिला बच्चों को लेकर रहती थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
6 of 9
मासूम राधा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा (35) सोमवार शाम को आठ साल के अमन और पांच साल की बेटी राधा को लेकर घर से निकली। इसके बाद मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
7 of 9
मासूम अमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सास-ससुर के साथ बच्चों को लेकर रहती थी महिला
महिला की पहचान होने के बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। पूजा अपनी सास बुटका देवी और ससुर नरायन के साथ बच्चों को लेकर रहती थी। हैदराबाद में रहने वाले पति को घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पाकर वह गोरखपुर आने के लिए निकल गया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
8 of 9
नारायण, ससुर
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी गृह कलह में जा चुकी है जान
बेटा व बेटी को मारकर रेता अपना गला
उरुवा के राइपुर गांव में वर्ष 2022 अगस्त को गृह कलह में महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली थी। पति पवन बाहर रहकर कमाता था। उसकी पत्नी रंजू का ससुराल में ही सास और ननद से विवाद हो गया। इसके बाद रंजू ने छह वर्ष के बेटे आर्यन और पांच साल की बेटी नेहा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसी हथियार से अपनी गर्दन भी काट कर खुदकुशी कर ली थी।
दो बच्चों के साथ आग लगाकर की खुदकुशी
खोराबार इलाके में वर्ष 2021 अक्तूबर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद दो मासूमों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया था। दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें पांच साल की बेटी अमृता और डेढ़ साल के बेटे अनुज की मौत हो गई थी। वही महिला मंजू देवी पत्नी जोगेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।