फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बेटी संग दी जान: सास से विवाद...दोनों बच्चों को कमर से बांध नदी में कूदी माया; महिला के भाई ने कही ये बात

Sun, 06 Jul 2025 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

सिदार्थनगर में एक महिला ने बेटे और बेटी साथ नदी में कूदकर जान दे दी। महिला ने सास से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। तीनों के शव बूढ़ी राप्ती में उतराते मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 7
siddharth nagar suicide - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना इलाके के बड़ुइया में बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला ने बेटी और बेटे के साथ कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह तीनों के शव उतराता हुए मिले तो लोग हैरान रह गए। दोनों बच्चे महिला की कमर में बंधे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कमर में बांधकर महिला ने नदी में छलांग लगाई होगी।

इस घटना के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है। क्योंकि, शुक्रवार शाम को सास से कहासुनी के बाद से वह घर से निकल गई थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 7
नदी से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कठेला समय माता थाना इलाके के औरहवा ग्राम पंचायत के बड़ुइया टोले की रहने वाली माया (28) पत्नी सचिन अपनी पुत्री मोनिका (6), पुत्र शिवांश (2) और सास एवं छोटी ननद के साथ रहती थी। उसका पति सचिन हरियाणा के गुरुग्राम में पिता हृदयराम व छोटे भाई रघुनंदन के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सास से कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को सुबह छह बजे गांव के लोगों ने बड़ुइया में बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बाहर निकलवाई और लोगों ने उसकी पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद उसने ऐसा कदम उठाया। 

 

4 of 7
माया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने दोनों बच्चों को कमर में बांधकर छलांग लगाई होगी। क्योंकि, दोनों बच्चे उसकी कमरे से बंधे थे। एसओ शेषनाथ यादव पे बताया किया मृतका के भाई ने तहरीर दी है। उसके आधार पर पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।


 
विज्ञापन

5 of 7
बच्ची मोनिका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, केस
माया के भाई अशोक कुमार चौहान ने कठेला समय माता थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि दहेज के लिए बहन को अकसर प्रताड़ित किया जा रहा था। सास हमेशा झगड़ती थी। वहीं, पति सचिन, और ससुर हृदयराम भी दहेज के लिए परेशान करते थे। शुक्रवार को सास फूलमती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही यह घटना हुई है। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद के बाद ढूंढने तक नहीं गई
घटना के बाद गांव के लोगों में चर्चा है कि तकरीबन तीन बजे के आसपास दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो रही थी। उन दोनों के अलावा घर में कोई पुरुष नहीं है जो उन्हें समझाता। विवाद होने के बाद दोनों इधर- उधर हो गईं। दोनों में गुस्सा था, लेकिन विवाद के बाद क्या हुआ, इसके बाद किसी को जानकारी नहीं लगी। अगर कहासुनी हुई थी तो बहू नहीं तो बच्चों को तो ढूंढना चाहिए था कि वह कहां हैं। अगर बच्चों को ढूंढा होता तो भी जानकारी मिल जाती और शायद घटना टल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिवांश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गृहक्लेश के कारण महिला ने यह कदम उठाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।-सुजीत राय, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें