परिजनों का कहना था कि शाम को बाजार जाने के लिए बेटी अदिति और भतीजी ने जिद की तो प्रमिला ने उनको रोका, लेकिन बेटी के हठ के आगे सबको झुकना पड़ा। शिवराज बेटी और भतीजी अन्नू को लेकर बाजार चला गया। आते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृतक शिवराज( फाइल फोटो) शव रखकर परिजन रोते-बिलखते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनबरसा रोड पर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बेटी और भतीजी के साथ जान गंवाने वाला शिवराज पढ़ाई में काफी होशियार था। उसने हाल ही में हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास की थी और फिजिकल की तैयारी कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि उसे पूरी उम्मीद थी कि वह इस बार परीक्षा पास कर लेगा और उसके बदन पर खाकी वर्दी होगी, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
2 of 6
हाईटेंशन लाइन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की मौत से परिवार टूट गया।बेटे की मौत से दुखी पिता हीरालाल ने बताया कि शिवराज पढ़ाई और अपनी तैयारियों के साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी और टाइल्स लगाने का काम भी करता था। उसकी मेहनत फल लाती इससे पहले इस हादसे ने उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी के बाद घर पर जुटे लोगों के चेहरे पर भी उसकी मौत का गुस्सा साफ दिख रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
हाईटेंशन लाइन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हीरालाल के तीन बेटों में शिवराज दूसरे नंबर का था। बड़ा बेटा शिवमंगल 15 दिन पहले कर्नाटक कमाने गया है। शिवमंगल की दो बेटी और पत्नी घर पर ही रहते हैं। शिवराज ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुका था और सेना या पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
4 of 6
हाईटेंशन लाइन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की लिखित परीक्षा पास भी कर चुका था और इन दिनों फिजिकल परीक्षा के लिए रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। इसके बाद परिवार के भरण पोषण के लिए वह टाइल्स लगाने का काम के साथ मजदूरी भी करता था। उसकी शादी चार साल पहले चौरीचौरा क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग निवासी प्रमिला के साथ हुई थी। हादसे में पति और बेटी की मौत पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर पहुंच कर इन सब बातों का जिक्र कर दहाड़े मारकर रो रही थी। पिता हीरालाल का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
5 of 6
हाईटेंशन लाइन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार जाने से रोक रही थी पत्नी
परिजनों का कहना था कि शाम को बाजार जाने के लिए बेटी अदिति और भतीजी ने जिद की तो प्रमिला ने उनको रोका, लेकिन बेटी के हठ के आगे सबको झुकना पड़ा। शिवराज बेटी और भतीजी अन्नू को लेकर बाजार चला गया। आते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रधान प्रतिनिधि ने की थी शिकायत : विशुनपुर खुर्द गांव
के प्रधान प्रतिनिधि विनय यादव हादसे की खबर पर मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि सड़क के किनारे चबूतरे पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर और ढीले तार कसने के लिए उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मौखिक अनुरोध किया था, पर वे उनकी बात को नजरअंदाज करते रहे। उसी का परिणाम है आज यह हादसा हो गया।