इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। आज हम आपको उन सारे सवालों के जवाब यहां देने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप इस वायरस के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे और लोगों को इसके बारें में बता सकेंगे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कोरोना वायरस के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
coronavirus
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनो वायरस क्या है?
कोरोना वायरस एक संक्रामक रोग है, जो इंसानों और जानवरों में हो सकता है। इसका संबंध विषाणुओं के एक ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
coronavirus
- फोटो : PTI
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना के लक्षण फ्लू से मिलते जुलते हैं। इस बीमारी में बुखार, खांसी, गले में खराश व सांस लेने में तकलीफ आदि परेशानियां होती हैं। ये वायरस उन लोगों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है जिनको अस्थमा, हार्ट या कोई गंभीर बीमारी है। यह वायरस उनपर तेजी से हावी होती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
4 of 7
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कैसे फैलता है कोरोना
कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको भी कोरोना वायरस हो सकता है। खांसने और छींकने से भी कोरोना वायरस फैलता है। संक्रमित व्यक्ति ने यदि किसी टेबल, बेड या अन्य सामान छुआ है और फिर आप उन सामानों के संपर्क में आते हैं, तो इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
किन लोगों को पहनना चाहिए मास्क
कोरोना वायरस की डर से लोग मास्क का प्रयोग अधिक कर रहे हैं लेकिन अगर आप स्वस्थ्य हैं तो इसे पहनने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनना चाहिए। जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें भी मास्क पहनना चाहिए। मास्क पर हाथ नहीं लगाना चाहिए अगर आप हाथ लगा रहे हैं तो इसे बिना धोएं इस्तेमाल न करें। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक पकड़ कर ही निकालें। मास्क को कई दिनों तक इस्तेमाल न करें बल्कि बदल दें।
विज्ञापन
6 of 7
कोरोना से सतर्कता बरतते लोग
- फोटो : पीटीआई
क्या खाएं कोरोना से बचने के लिए
कोरोना से बचने के लिए खाने पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करना आवश्यक हो जाता है। कोरोना से बचाव के लिए विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे आंवला, संतरा, अमरूद व पपीता को ज्यादा से ज्यादा खाए। रोजाना सुबह एक चम्मच तुलसी लेने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद के साथ इसका सेवन करने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। कुछ भी खाने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर उबाल लें तभी खाएं।
ऐसे करें कोरोनावायरस से बचाव
यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।
लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
अपने आसपास और घर की सफाई रखें।
कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें।
अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
गंदे हाथों से अपने नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाएगा।
रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं।
गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 35-40 डिग्री तापमान पर मर जाता है।
कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें।
शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें।
फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।