फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, वीडियो में देखें शहर का नजारा

Sat, 22 Aug 2020 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शनिवार सुबह काले घने बादलों व हल्की बारिश के साथ शुरू हुई। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने लगा और हल्की धूप निकल गई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं शहर में साप्ताहिक लॉकडाउन होने के कारण लोग अपने घरों में रहकर मौसम का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से आज गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश हुई है।

विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
रिमझिम बारिश की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पूर्वानुमान है कि 25 अगस्त तक हल्की बारिश होगी।

4 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश के चलते लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। आसमान में घने काले बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव पूरी तरह ढके रहे। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ तब सूर्यदेव के दर्शन हुए।
विज्ञापन

5 of 6
रामगढ़ताल झील। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कुशीनगर-महराजगंज को छोड़ दें तो इस बार गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक जमकर मानसूनी बारिश हुई है। बस्ती जिले में तो सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। वहीं, गोरखपुर जिले में 32 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। जबकि, मानसून खत्म होने में करीब एक महीने का समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
सामान्य तौर पर 20-21 सितंबर को मानसून की समाप्ति का समय माना जाता है। ऐसे में मानसून खत्म होने में अब भी एक महीना बचा हुआ है, गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार इस बार सामान्य से 15 से 20 फीसदी ज्यादा बारिश का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें