फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी ये बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sat, 20 Jun 2020 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर व आस पास के जिले में शनिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। ऐसे में सभी किसानों ने अपने खेतों में धान की बुआई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश होती रही। वहीं सोमवार की रात हुई बारिश के बाद से मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। रविवार को फिर झमाझम बारिश के आसार हैं। 

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से पांच दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। आगे के कुछ दिन भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल एक सिस्टम मध्य पाकिस्तान से सक्रिय होकर पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए उड़ीसा तक जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य सिस्टम दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से बना हुआ है। इसकी वजह से 21 जून को गोरखपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 65 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें