बिहार के बगहा बेतिया गोपालगंज के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं की वजह से मंगलवार को गोरखपुर के ऊपर भी घने बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश की वजह से मौसम बिल्कुल सुहाना हो गया। सोमवार को जो अधिकतम तापमान चढ़कर 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया था वह फिर से लुढ़क कर 32 डिग्री के आसपास आ गया। हालांकि आधे घंटे की बारिश की वजह से शहर के कुछ इलाकों में पानी भी भर गया और लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर आने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक ही रहा।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
बरेली आते आते पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से कमजोर हो गया है। इस वजह से अब गोरखपुर में बारिश की संभावना नहीं है। जबकि पहले दो जून को इस पश्चिमी विक्षोभ के गोरखपुर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
15 जून को मानसून देगा दस्तक
इस बार मानसून अपने नियत समय पर ही गोरखपुर में दस्तक देगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गोरखपुर में 15 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य तौर पर अपने निर्धारित समय पर ही आ रहा है। ऐसे में इसकी गोरखपुर भी समय पर आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब तक के ठंड के अनुसार 15 जून को गोरखपुर में मानसून की दस्तक मानी जाती है।