फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : फरवरी के महीने में मार्च की तपिश का एहसास, मौसम बदलने की नहीं है कोई संभावना

Thu, 25 Feb 2021 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
तेज धूप से परेशान दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर जिले में मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली तपिश का एहसास इसी महीने (फरवरी) में ही होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम के बदलने की कोई संभावना नहीं दिखती है।
विज्ञापन

2 of 5
ग्रुप फोटो लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को जहां दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक चढ़ गया। जबकि फरवरी का सामान्य अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री होता है।
विज्ञापन

3 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ दशक से फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों को छोड़ दे तो 2006 से तकरीबन हरेक साल फरवरी के अंतिम सप्ताह का तापमान इसी तरह का बना रहा।

4 of 5
गोरखपुर राप्ती तट पर सेल्फी लेती युवती। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि सिर्फ उसी वर्ष ही फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी तापमान सामान्य बना रहा जिस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर राप्ती तट पर धूप का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कल से बदलेगा पहाड़ी इलाकों का मौसम
कैलाश पांडे ने बताया कि आज जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर तो रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें