फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: गोरखपुर के निचले इलाकों में अब भी जलभराव, परेशानी में शहरवासी

Sat, 17 Sep 2022 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में रिकॉर्ड बारिश होने होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। वहीं शुक्रवार को भी दिनभर बूंदाबांदी होती रही। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश की वजह से शहर के अधिकांश इलाकों में हुए जलभराव से दूसरे दिन राहत मिली। हालांकि इसके बावजूद शहर के कुछ निचले इलाके में जलभराव की समस्या बनी रही। देवरिया बाईपास पर जीडीए के व्यावसायिक इलाके में जलभराव बने रहने से दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में रिमझिम बारिश बच्चे को बचाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के बाद हुआ जलभराव शुक्रवार को काफी हद तक खत्म हो गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुबह से ही पूरी टीम लगा रखी थी। जहां-जहां जलभराव की सूचना मिली वहां पंप लगातार चलाया गया। हालांकि महुई सुघरपुर वार्ड के कुछ इलाकों के अलावा बिछिया आदि क्षेत्रों में पानी लगा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया बाईपास पर एलआईसी और प्राधिकरण कार्यालय के ठीक सामने की दुकानों में पानी घुस गया है। ऐसे में यहां की काफी दुकानें शुक्रवार को भी बंद रहीं। दुकानदारों ने कहा कि काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बशारतपुर में पीसीएफ कार्यालय में बृहस्पतिवार को जलभराव के कारण काम नहीं हुआ था। लेकिन शुक्रवार को स्थिति ठीक रही।

 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
शक्तिनगर के पार्षद आलोक सिंह विशेन ने बताया कि एचएन सिंह के पास बड़ा पंपिंग सेट लगने से काफी राहत मिली है। वहीं, गोड़धोईया नाले की सफाई से भी काफी राहत मिली है। वार्ड में प्रगति विहार को छोड़कर बाकी स्थानों पर कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
सफाई, पेयजल, लीकेज समेत नगर निगम संबंधी अन्य समस्याएं हैं तो डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबर 1533 पर फोन करें। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि समस्या का तत्काल समाधान कराया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें