gorakhpur rain
- फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज रोड की कॉलोनियों में बेहतर रही स्थिति
गोरखपुर में दो-तीन से लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे में जिले का मौसम सुहाना हो गसा है। लेकिन बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो जा रहा है। हालांकि कुछ ही घंटों में पानी निकल जा रहा लेकिन लोगों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों में जलभराव नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बाद बगहा बाबा मंदिर, चिल्मापुर, जिला पंचायत रोड, जिला अस्पताल के सामने, रेती रोड, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। लेकिन कुछ ही घंटों में इन इलाकों का जलभराव खत्म हो गया। इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर सुबह से ही नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में लगी रही। जहां भी पॉलिथीन की वजह से नालियां चोक हो रही थी, तत्काल समस्या दूर कराई गई।