उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के शाहपुर गांव मे टैग व जीपीएस लगे विलुप्त प्रजाति के गिद्ध पक्षी मिला। इसे देखकर ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे बैठे इस गिद्ध पर जाल फेंककर अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
जीपीएस लगा गिद्ध।
- फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह गिद्ध नेपाल के चितवन पार्क से उड़कर यहां आया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
जीपीएस लगा गिद्ध
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों ने जाल डालकर गिद्ध को पहले उड़ने से रोका और फिर वन विभाग को सूचित किया गया। इस विलुप्त हो रहे पक्षी के पंखों में टैग लगा हुआ था और बेल्ट से जीपीएस लगा था। मौके पर वन कर्मियों की टीम पहुंची और गिद्ध को अपने कब्जे में ले लिया। पक्षी को रेंज कार्यालय लाया गया। इसके पंख पर पीले रंग का टैग लगा था।
4 of 5
जीपीएस लगा गिद्ध
- फोटो : अमर उजाला।
रेंजर वीके यादव ने बताया कि इसी तरह का गिद्ध पिछले महीने बरवापट्टी थाना क्षेत्र में मिला था। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई है। यह संरक्षित पक्षी है जिसका जीपीएस से लोकेशन ट्रेस होता है।
उन्होंने बताया कि गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र से संबंधित है। इस गिद्ध को प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र द्वारा संरक्षित करते हुए टैग व जीपीएस लगाकर छोड़ा गया है। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम सें उसकी लोकेशन व गतिविधियों की जानकारी कर डाटा तैयार किया जाता है।