फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने कलाकारों का बढ़ाया हौसला, बोले- 'गोरखपुर से मिलेंगे कई मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन'

Mon, 11 Jan 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने सोमवार को मुक्ता काशी मंच के कलाकारों द्वारा भिखारी ठाकुर की विदेशिया और 4 फरवरी 1922 का मंचन देखा। इस दौरान सांसद रवि किशन ने कलाकारों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। साथ ही सांसद ने कलाकारों का हौसला भी बढ़ाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
विज्ञापन

2 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि विदेशिया, भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक है। जिसका यहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा अद्भुत मचंन किया गया। विदेशिया नाटक की प्रस्तुति पूरे महोत्सव की स्वर्णिम प्रस्तुति होगी। यह देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। इसे केंद्र व राज्य सरकार की डाक्यूमेंट्री में भी शामिल करने के लिए मैं प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
स्थानीय कलाकारों को मिला है स्वर्णिम अवसर
सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से इस बार गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। मेरे मानना है कि यह कलाकारों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। इस मंच से अब उन्हें देश और विश्व स्तर पर जाना जाएगा।

4 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं हर कलाकार में रवि किशन देखता हूं। मैं कलाकार हूं, कलाकारों का सम्मान करना जानता हूं। मैं यहां के कलाकारों को उनके मुकाम तक पंहुचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। इस धरती से कई रवि किशन, मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि संसद में सबसे अधिक प्रश्न पूछने के मामले में सांसद रवि किशन ने यूपी में नंबर एक स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को वह जब मुंबई से गोरखपुर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और हमेशा रहूंगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें