सैनिक स्कूल का लोकार्पण: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद यूपी में शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता तथा अन्य क्षेत्रों में गुणात्मक वृद्धि हुई है। जबकि 2017 के पहले यह प्रदेश डर की चपेट में था। कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, आम आदमी परेशान रहता था। अब योगी शासन ने डर को भी डरा दिया है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बताते हुए यहां 2017 के बाद आए बदलाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से सराहना की।
विज्ञापन
2 of 9
सैनिक स्कूल उद्घाटन के दौरान बातचीत करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बनी भारत की अलग और सशक्त पहचान में उत्तर प्रदेश की गुणात्मक भागीदारी है।
विज्ञापन
3 of 9
सैनिक स्कूल के शूटिंग रेंज में निशाना लगाते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को लेकर जारी अभियान में सबसे योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के हवन में हरेक व्यक्ति को आहुति देनी चाहिए क्योंकि हम देश के लिए जितना भी कर सकें कम है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सैनिक स्कूल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
सैनिक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
6 of 9
सैनिक स्कूल के शूटिंग रेंज में निशाना लगाते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद यूपी में शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता तथा अन्य क्षेत्रों में गुणात्मक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
7 of 9
सैनिक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
जबकि 2017 के पहले यह प्रदेश डर की चपेट में था। कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, आम आदमी परेशान रहता था। योगी शासन ने डर को भी डरा दिया है।
8 of 9
सैनिक स्कूल के बच्चे से गुलाब का फूल लेते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
कई पहलुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सैनिक स्कूल गोरखपुर को मात्र तीन वर्ष में पूरा करवाकर योगी ने शानदार और चमत्कारिक कार्य कर दिखाया है।
सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पुस्तकें भेंट कीं
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो सीएम योगी के चमत्कारिक कार्यों की गूंज हर जगह सुनाई देती है। तीन वर्ष में सैनिक स्कूल बनकर संचालित होना मुश्किल और अकल्पनीय था लेकिन सीएम योगी ऐसा कर देंगे, यह विश्वास भी था।