फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन तक गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, रूट डायवर्जन लागू

Tue, 14 Jan 2020 05:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मेले को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह से 16 जनवरी की रात दस बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। डायवर्जन प्लान 13 जनवरी की रात दस बजे से ही लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर नहीं जाएंगे वाहन

2 of 5
एसएसपी ने निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला
-दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, रिक्शा नहीं जाएंगे।
-तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायूंपुर चौराहा से होकर गोरखनाथ मंदिर की ओर दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा नही जाएंगे।
-रामलीला मैदान से सिंधी गली से गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन, रिक्शा नहीं जाएंगे।
-जेपी अस्पताल से ओरवब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।
-रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर से कोई भी वाहन, रिक्शा नहीं जाएंगे।
-दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे।
-कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे
-जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

इन रास्तों से जाएंगे वाहन

3 of 5
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला
-ट्रांसपोर्ट नगर से शहर में प्रवेश कर सोनौली, महराजगंज जाने वाले भारी वाहन यातायात कार्यालय से रेलवे स्टेशन रोड, सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरीबाजार, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा से स्पोर्ट कॉलेज, घोषीपुरवा, नकहा होते हुए बरगदवां के सामने से जाएंगे।
-फरेंदा से गोरखपुर आने वाले चार पहिया एवं भारी वाहन को (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवां चौकी से गोरखनाथ की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
-बरगदवां की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों को आवास विकास कॉलोनी से ग्रीन सिटी के पास मुख्य सड़क से मोड़कर सुभाष चंद्र बोस नगर होते हुए सूरजकुंड ओवरब्रिज से होकर भेजा जाएगा।
-गोरखपुर से महराजगंज, पिपराइच रोड जाने वाले वाहनों को सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चार फाटक, पादरीबाजार, खजांची होते हुए महराजगंज भेजा जाएगा।


 

गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन यहां होंगे खड़े

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी की तैयारियों के लिए निर्देश देते एसएसपी।। - फोटो : अमर उजाला
- देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी मार्ग से आने वाले बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर ट्राली आदि को भगवती इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा
- देवरिया कुशीनगर वाराणसी से आने वाले चार पहिया वाहनों को आरपीएफ ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
- सोनौली व महराजगंज से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली को स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ खड़ा कराया जाएगा
-नगर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले दो पहिया वाहनों को रामलीला मैदान अंधियारीबाग में खड़ा कराया जाएगा।
-बरगदवां की ओर से मंदिर आने वाले ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया, दो पहिया वाहनों को कुष्ठ आश्रम में खड़ा कराया जाएगा।
- बरगदवां की ओर से मंदिर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों को जिला उद्योग केंद्र में खड़ा कराया जाएगा।
-यातायात कार्यालय से धर्मशाला की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग जूनियर इंस्ट्टीयूट दुर्गाबाड़ी के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र दिखाकर जा सकते है आसपास के लोग

5 of 5
खिचड़ी मेले पर चर्चा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को डायवर्जन से छूट दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिन लोगों का घर गोरखनाथ मंदिर इलाके में है, वह आधार कार्ड या कोई ऐसा पहचान पत्र जिस पर उनके घर का पता हो दिखाकर जा सकते है। लेकिन ऐसे लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि वे भी जरूरत होने पर ही इस रूट का इस्तेमाल करें। एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी के लिए किसी को भी नहीं रोका जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें