परिवहन निगम ने दिल्ली की ओर चलने वाले रोडवेज की हाई क्लास बसों में टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम (टीएफएस) लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत जितनी लंबी दूरी होगी उतना कम किराया यात्रियों को देना पड़ेगा। दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 4
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
एआरएम केके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए वैसे तो कई रोडवेज की बसें हैं लेकिन साहिबाबाद जाने वाली सिर्फ एक ही वॉल्वो बस है। जिसका दिल्ली का किराया 2063 रुपये टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम लागू होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब 264 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
केके तिवारी ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की दूरी 600 किमी है। इस दूरी के लिए यात्रियों को 189 रुपये की छूट मिलेगी। लखनऊ में 52 बसों में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को छूट दी जाएगी। टीएसएफ दूरी के अनुसार किराए का स्लैब तय किया गया है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती जाएगी। वैसे-वैसे किराए में छूट मिलेगी।
100 किमी तक की यात्रा पर नहीं मिलेगी किराए में छूट
एआरएम ने बताया कि 100 किमी तक के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद 150 किलोमीटर पर 1.5 प्रतिशत से छूट शुरू होगी। इसके बाद हर 50 किमी पर यात्रियों को 1.5 फीसदी की छूट मिलती जाएगी। यह छूट अधिकतम 15 प्रतिशत तक हो जाएगी।