उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को 769 पुरूष अभ्यर्थी पास हुए। दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक हजार पुरूष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 913 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी पुलिस भर्ती, शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से शुरू हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों के मापतौल करने के साथ ही दौड़ कराई गई। आरआई उमेश ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें तीन जनवरी के बाद फिर से मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
(फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पहले दिन की छूटी हुई 190 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ एक और दो जनवरी को कराई जाएगी। आरआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाहियों और पुरूष सिपाहियों की रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन मांगा था।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में 11 केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। गोरखपुर पीएसी में इसी क्रम में आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ठंड की वजह से रविवार को भी परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई।
26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दूसरे दिन रविवार को हुई परीक्षा में 913 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। 87 अभ्यर्थी नहीं आए। उन्हें अब तीन जनवरी के बाद दोबारा मौका मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से जिनकी परीक्षा होनी है, वह जारी रहेगी। सोमवार की सुबह सात बजे अभ्यर्थियों को फिर बुलाया गया है। एक दिन में लगभग एक हजार अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं।