फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाथरूम में खून ही खून... टूटे हुए प्लास्टिक के टुकड़े; चचेरी बहन की डोली उठने से पहले उठी शिवानी की अर्थी

Tue, 25 Nov 2025 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर गांव में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ससुराल से आई शिवानी (20) की रविवार की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवानी की आठ महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी गांव में शादी हुई थी। 
विज्ञापन
1 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां और मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी की खुशियों के बीच रविवार की देर रात लक्ष्मीपुर गांव मातम में बदल गया। शादी का संगीत, रंग-बिरंगी रोशनियां और मेहमानों की भीड़ के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि डोली उठने से पहले ही 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की अर्थी उठ जाएगी। बाथरूम में खून से लथपथ उसकी लाश मिलने के बाद पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। बीते 9 मई को ब्याही गई शिवानी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या ने सभी को झकझोर दिया।

शादी समारोह गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक नए घर में संपन्न हो रहा था। रविवार रात जयमाल कार्यक्रम के बाद शिवानी स्टेज से उतरकर घर चली गई थी। देर रात जब उसकी मां नोहरी देवी घर पहुंचीं तो वह गायब मिली। बड़ी बेटी अन्नू ने बताया कि शिवानी तो घर आई थी, लेकिन इसके बाद वापस शादी में नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास स्थित बाथरूम के दरवाजे के नीचे से उसका हाथ दिखाई दिया। अंदर देखा तो शिवानी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर गहरा कट का निशान था। शरीर पर कई खरोंच व चोट के निशान मिले, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
इसी बाथरूम में की गई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी बेटी को न्याय मिले…मां की चीख से फटा कलेजा
मां नोहरी देवी रोते हुए बोलीं, बेटी की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। पता नहीं किसकी नजर लग गई। मेरी बेटी को न्याय चाहिए। जो भी आरोपी हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं शिवानी के पति भीम निषाद ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पत्नी से कभी उसका विवाद नहीं हुआ। वह बहुत सुलझी महिला थी और पूरे घर को संभाल कर रखा था। मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि उसकी हत्या क्यों और किसने की। भीम ने कहा कि मेरी पत्नी को इंसाफ मिलना चाहिए। जिसने भी यह किया है उसे सख्त सजा मिले।

4 of 10
मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम प्रसंग का शक, कॉल डिटेल से जोड़ रही कड़ियां
पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल उभरकर सामने आया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। गांव के एक युवक पर शक गहराया है, जो घटना के बाद से घर से लापता है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हिरासत में लिए लोगों की पूछताछ के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
मामले की जानकारी देता परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर संघर्ष के निशान, हथियार नहीं मिला
बाथरूम में खून के छींटे, खरोंच के निशान और टूटे हुए प्लास्टिक के टुकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि शिवानी ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। फॉरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, उंगलियों के निशान और कई नमूने जुटाए हैं। घटनास्थल से कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन

6 of 10
शिवानी की मां व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता का कत्ल
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर गांव में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ससुराल से आई शिवानी (20) की रविवार की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवानी की आठ महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी गांव में शादी हुई थी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
मामले की जानकारी देता परिजन और मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका शव घर के पास बने टॉयलेट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसपी नार्थ के नेतृत्व में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाए। जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी प्राथमिक विद्यालय की रसोइया नोहरी देवी ने आठ माह पहले अपनी बेटी शिवानी की शादी देवरिया के रुद्रपुर अवस्थी गांव निवासी भीम निषाद से की थी। 
 

8 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोहरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व शिवानी चचेरी बहन अमिता की शादी में शामिल होने ससुराल से आई थी। रविवार की रात घर से करीब दो सौ मीटर दूर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच शिवानी स्टेज से उतरकर चली गई।
 

9 of 10
gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात जब नोहरी घर पहुंचीं तो शिवानी वहां नहीं मिली। बड़ी बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह काफी पहले ही घर आ गई थी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास बने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से हाथ दिखा। 
विज्ञापन

10 of 10
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
दरवाजा खोला गया तो खून से लथपथ शिवानी की लाश पड़ी मिली। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। शिवानी की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर कुछ ही देर में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, थाना पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें