फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कालिया का एनकाउंटर: छात्र की हत्या के बाद साथी को छुड़ाने पहुंचा था जुबैर, वहाब का पार्टनर था तस्कर

Sat, 27 Sep 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में हुए बवाल के मामले में एक लाख रुपये का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जबकि दो गोलियां सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी हैं।
विज्ञापन
1 of 14
UP encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी के महुआ चाफी टोले में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के बाद मुख्य आरोपी जुबैर गोंडा के अपने साथी वहाब के साथ चोरी-छिपे माहौल भांपने पहुंचा था। वह पकड़े गए अपने साथी अजहर उर्फ अजब हुसैन को छुड़ाने के इरादे से पहुंचा था लेकिन वहां ग्रामीणों के उग्र रूख को देखकर दोनों भाग निकले।

दोनों को पुलिस लंबे समय से अंतरराज्यीय पशु तस्करी नेटवर्क का सरगना मानती रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने इसकी जांच एसटीएफ को सौंप दी थी। इसके बाद एसटीएफ के साथ रामपुर पुलिस भी दोनों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

2 of 14
एनकाउंटर के बाद जानकारी देते पुलिस के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुबैर और वहाब सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर से लेकर बिहार तक फैले मवेशी तस्करी के गढ़ में सक्रिय रहे हैं। जुबैर आठ साल से पशु तस्करी में लिप्त था, लेकिन पिछले साल सितंबर माह में वह पहली बार चर्चा में आया। जब उसने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में पशु तस्करी का विरोध करने पर दो सिपाहियों के सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 14
मुठभेड़ के दौरान घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि एसटीएफ ने छह माह पहले उसे शहजादनगर थानाक्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह दोबारा पशु तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया।

 

4 of 14
गोरखपुर छात्र हत्याकांड - फोटो : Self
पिपराइच में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या में भी दोनों का नाम एक बार फिर सामने आ गया। इसके बाद से एसटीएफ उसकी तलाश में जुट गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी एस चनप्पा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था। इसके बाद से रामपुर पुलिस भी उसके तलाश में जुट गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 14
मृतक दीपक गुप्ता हाथ में ट्राफी लिए( फाइल फोटो), रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच कांड की चल रही गोपनीय जांच
छात्र दीपक गुप्ता की हत्या ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। इस कांड के बाद अब तक 50 से अधिक पुलिसकर्मी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई का यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन और डीआईजी रेंज डॉ. एस. चनप्पा की निगरानी में चल रही गोपनीय जांच में कई और नाम भी चिह्नित किए गए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की संभावना है।

 
विज्ञापन

6 of 14
गोरखपुर छात्र हत्याकांड - फोटो : Self
चार भाई में तीसरे नंबर का था जुबैर
पुलिस सूत्रों के अनुसार जुबैर का परिवार मुहल्ला घेर मर्दान खां में किराये के मकान में रह रहा है। जुबैर के चार भाई है जिसमें वह तीसरे नंबर का है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अभी अविवाहित है।

 
विज्ञापन

7 of 14
गोरखपुर हत्या कांड - फोटो : self
चार आरोपी भेजे जा चुके जेल, ग्रामीणों की पिटाई से एक की जा चुकी है जान
पिपराइच कांड में स्थानीय पुलिस ने अब तक कुशीनगर निवासी रहीम, गीड़ा के नौसड़ निवासी छाेटू, राजू और राम लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल बिहार के गोपालगंज के थाना गोपालपुर स्थित रामपुर खुर्द निवासी ईशा मोहम्मद के बेटे अजहर उर्फ अजब हुसैन (32 ) दम तोड़ दिया था।

 

8 of 14
दीपत हत्याकांड के बाद आक्रोशित भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बिहार के गोपालगंज निवासी मन्नू सेठ ने बिहार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि रामपुर के शहर कोतवाली के मुहल्ला घेर मर्दान खां निवासी जुबैर और संतकबीरनगर निवासी वहाब फरार चल रहे थे। इसमें रामपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम जुबैर को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इसके बाद अब पुलिस वहाब की तलाश में दबिश दे रही है।

 

9 of 14
पुलिसकर्मियों से महिलाओं की भी झड़प हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पशु तस्करी में शामिल 12 पिकअप जब्त
दीपक हत्याकांड के बाद शहर पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े 12 पिकअप वाहन जब्त कर चुकी है। जब्त सभी पिकअप बिहार के गोपालगंज जिले में रजिस्टर्ड हैं। पुलिस अब रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इन पिकअप के मालिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यह कार्रवाई तस्करी के नेटवर्क को पकड़ने और अपराधियों तक सीधे पहुंच बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन जब्त करना सिर्फ पहला कदम है। इसके माध्यम से पूरे तस्करी के गिरोह और उनके सहयोगियों की पहचान की जाएगी।

10 of 14
रोती-बिलखती मृतक दीपक की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी पुलिस ने किया जुबैर का एनकाउंटर
गोरखपुर में हुए बवाल के मामले में एक लाख रुपये का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जबकि दो गोलियां सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए।
 

11 of 14
गोरखपुर हत्या कांड - फोटो : self
शहर के मोहल्ला कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात करीब दस बजे सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस के साथ गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। 

 

12 of 14
दीपक गुप्ता हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। गो तस्कर की फायरिंग में गंज थाने में तैनात दरोगा राहुल सिंह व कांस्टेबल संदीप सिंह घायल हो गए। 

 

13 of 14
gorakhpur student murder - फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस ने उसकी पहचान घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया के रूप में की। पुलिस जुबैर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी और डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का भी हाल जाना।
 
विज्ञापन

14 of 14
Gorakhpur Student murder - फोटो : अमर उजाला
बाइक गिरने के बाद फायरिंग की शुरू
चाकू चौराहे के पास जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुबैर को पहचान लिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई। बाइक गिरते हुए उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें