जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल में हर दो बेड पर एक नर्स, हर चार बेड पर एक वार्ड ब्वॉय, हर दस बेड पर एक स्वीपर की तैनाती की जा रही है। वहीं परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए 200 किलोवाट का जेनरेटर भी लगाया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों के भोजन की भी निश्शुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही एक्सरे, पैथोलॉजी की भी सुविधा होगी।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड और बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का कोविड अस्पताल तकरीबन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को दोनों ही जगहों पर ड्राई रन कर तैयारियां जांची जाएगी। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए मंगलवार को ही ऑक्सीजन प्लांट भी पहुंच जाएगा। दोनों अस्पताल इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगे।