सीसी टीवी में कैद हुई घटना।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटा हिरासत में, दरोगा बोले कि तेल भरवाने जा रहा था
गोलीबारी की घटना में पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी एक दरोगा के बेटे को हिरासत में लिया है। दरोगा की तैनाती कुशीनगर में है, मगर वर्तमान में वह एयरफोर्स सुरक्षा सेल से संबद्ध हैं। बेटे के पकड़े जाने के बाद कैंट थाने पहुंचे दरोगा ने दलील दी कि घटना से उनके बेटे का कोई लेनादेना नहीं है। वह तेल भरवाने के लिए घर से निकला था। फायरिंग के दौरान जान बचाने के लिए वह बाइक छोड़कर भाग गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बाइक के साथ ही उसकी लोकेशन भी मिली है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।