फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown 3.0: समाज पर खतरा बन सड़क पर बेवजह निकल रहे हैं लोग, लॉकडाउन में भी लग जा रहा जाम, तस्वीरें

Tue, 12 May 2020 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन की तरफ से दी गई छूट के एक साप्ताह बाद शहर के विभिन्न इलाकों में खुल रही दुकानों-प्रतिष्ठानों पर अब भी सन्नाटा है लेकिन सड़कों पर हर दिन भीड़ बढ़ती ही जा रही है। कुछ सड़कों पर तो पहले जैसा सोमवारी जाम का नजारा दिखा।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। उन्हें गुजारने में कहीं यातायात सिपाही तो कहीं पुलिस वाले हांफते नजर आए। इस दौरान कोई न तो सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता कर रहा है न ही संक्रमण के खतरे की।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
छूट वाली दुकान-प्रतिष्ठानों के भी खुलने का समय सुबह 10 से शाम पांच है और सरकारी दफ्तर भी इसी समय खुलते हैं। ऐसे में सोमवार की सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक रह-रहकर गोलघर काली मंदिर, गोलघर, मोहद्दीपुर, रूस्तमपुर, बेतियाहाता, अंबेडकर चौक, टीपी नगर आदि सड़कों पर जाम लगता रहा।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
यही हाल शाम को भी कुछ सड़कों का रहा। जाम की एक बड़ी वजह सड़कों पर लगी बैरिकेडिंग भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से ज्यादातर जगहों पर एक तरफ की सड़क को बैरिकेड कर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
तमाम लोग बिना वजह भी मोटरबाइक, कार लेकर सड़कों पर उतर जा रहे हैं। दुकान-प्रतिष्ठान खुलने की छूट होने की वजह से पुलिस दिन में सख्ती नहीं करती इसलिए लोगों के हौसले भी बढ़े हैं। शाम 5 से 5.30 के बाद जैसे ही पुलिस सख्ती शुरू करती सड़कों पर फिर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें