फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Rain: गोरखपुर में बादलों ने स्याह किया आसमान, झमाझम बरसे

Sat, 20 Aug 2022 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शुक्रवार को सुबह से चल रहे धूप-छांव के खेल के बीच दोपहर बाद बादलों ने आसमान स्याह कर दिया और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।  यह सिलसिला शाम तक बूंदाबांदी के रूप से चलता रहा। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को लंबे इंतजार के बाद उमस भरी गर्मी से राहत दी। हालांकि इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया, लेकिन, एक से डेढ़ घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
सामान्य तौर पर जुलाई में 383.4 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार मात्र 189.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, अगस्त में सामान्य तौर पर 339.5 मिलीमीटर बारिश होती है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार के पहले अगस्त के पहले 18 दिनों में मात्र 32 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को एक घंटे के दौरान ही करीब 55 मिलीमीटर बारिश हो गई।

 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
मूसलाधार बारिश की वजह से रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, दाउदपुर, आजादनगर पूर्वी, बुद्धविहार पार्ट सी, बुद्धविहार पार्ट बी, सिद्धार्थनगर, गोलघर, रेतीरोड, गीताप्रेस रोड, धर्मशाला ओवरब्रिज, राप्ती कॉम्प्लेक्स असुरन आदि जगहों पर पानी भर गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी चोक नालियों को साफ करने में लगे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
आज भी छाए बादल
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन गोरखपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसका पूर्वी सिरा गोरखपुर के ऊपर तक फैला हुआ है। इसकी वजह से शुक्रवार को बारिश हुई है। शनिवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 अगस्त को भी गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें