फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा कोविड का खतरा, एक दिन में मिले 438 नए मरीज, 10 संक्रमितों की मौत

Mon, 12 Apr 2021 09:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा है। जिले में रविवार को पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले साल नौ सितंबर को सबसे अधिक 420 नए मरीज मिले थे। जबकि 11 अप्रैल को 24 घंटे में 438 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 10 मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें चार गोरखपुर, दो गोपालगंज, दो देवरिया और दो संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। एक दिन में सर्वाधिक मौत का भी रिकॉर्ड इस साल बना है। संक्रमितों में डीडीयू के पांच शिक्षक समेत आठ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 438 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 23874 पहुंच गई है। इनमें 21459 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 371 से बढ़कर 374 पहुंच गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस का आंकड़ा दो हजार के पार 2041 पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सीएमओ ने बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 290 नए मरीज मिले हैं। थाना क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक शाहपुर 80, कैंट 72, कोतवाली 61, गोरखनाथ 53, तिवारीपुर 18, रामगढ़ताल और राजघाट में तीन-तीन मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्रों में 143 नए मरीज मिले हैं। इनमें गोला, गगहा, पिपराइच, ब्रह्मपुर, बांसगांव, पाली में एक-एक, उरुवा, बड़हलगंज, सहजनवां, सरदारनगर में दो-दो, पिपरौली पांच, जंगल कौड़िया, भटहट में तीन-तीन, खोराबार 13, कैंपियरगंज चार, खजनी सात, चरगांवा में 94 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

4 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में गोरखपुर के चार मरीजों की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिले के चार संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावा देवरिया, संतकबीरनगर और गोपालगंज बिहार के दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इसकी वजह से मौत की संख्या में विभाग ने इजाफा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
जिले के बनकटा के 28 साल का युवक, शिवपुर सहबाजगंज का 75 वर्षीय बुजुर्ग, ब्रह्मपुरका 65 वर्षीय बुजुर्ग, हरिसेवकपुर की 30 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा संतकबीरनगर की 26 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय व्यक्ति, देवरिया का 52 और 41 वर्षीय व्यक्ति,गोपालगंज बिहार का 72 और 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई हैं। सभी की मौत मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है। शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें