फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 358 नए संक्रमित, 17 मरीजों की मौत

Thu, 20 May 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर केवल 358 नए मरीज मिले हैं। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 17 मरीजों की मौत हुई है। इसमें सात गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, हमीरपुर के लोग शामिल हैं। हालांकि विभाग ने चार नई मौतों के साथ सात पुरानी मौत के आंकड़ों को भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसकी वजह से कुल मौंतों की संख्या 587 हो गई है।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 55893 हो गई है। इसमें 587 की मौत हो चुकी है। 49567 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 5989 से घटकर 5739 तक पहुंच गया है। मृतकों में दुबौलिया की 70 वर्षीय बुजुर्ग, उनवल की 32 वर्षीय महिला, बड़हलगंज का 32 वर्षीय युवक, सहजनवां की 50 वर्षीय महिला, सरदारनगर का 80 वर्षीय बुजुर्ग, नारायनपुर का एक व्यक्ति और खजनी की 50 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना का कहर - फोटो : ANI
अन्य मृतकों में कुशीनगर की तीन महिलाएं और दो पुरुष, महराजगंज की महिला, हमीरपुर जिले का एक युवक, आजमगढ़ का एक युवक, देवरिया के दो युवक शामिल हैं। सीएमओ ने अपील है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तीसरे दिन भी संक्रमित से ज्यादा 647 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह भी है कि अब मरीजों के मिलने की रफ्तार से ज्यादा ठीक वालों की संख्या है। बुधवार को 24 घंटे ते अंदर 647 मरीज ठीक हुए हैं। इन मरीजों के ठीक होने पर विभाग ने राहत की सांस ली है। 

4 of 5
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
समिति के अध्यक्ष को भातृ शोक
सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष डॉ एपी त्रिपाठी के बड़े भाई सुभाष त्रिपाठी का बुधवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। दूसरी तरफ सहारा इस्टेट परिसर के न्यू यमन निवासी देवेंद्र प्रसाद मिश्र के भाई एसपी मिश्रा का लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त एसपी मिश्रा भी कोरोना संक्रमित थे। वह ठीक होकर घर आ चुके थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। सहारावासियों ने निधन पर दुख जताया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें