गणित पढ़ाते गुरुजी।
- फोटो : अमर उजाला।
खेल-खेल में बच्चे भी उत्साह से गतिविधियों को सीख रहे हैं। आलम यह है कि जो बच्चे गणित में काफी कमजोर थे, अब वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रयोग का बेहतर परिणाम देखकर विद्यालय में अब सामान्य ज्ञान, हिंदी समेत अन्य विषयों को भी गीतों के माध्यम से पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया गया है।
आशुतोष कुमार गुप्ता के प्रयास को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह, सहायक अध्यापक दिनेश श्रीवास्तव, रेखा ओझा, सरिता रानी और शिक्षामित्र मधु श्रीवास्तव और अंजना यादव भी अपना योगदान दे रही हैं।