गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टीबी मशीन से कोरोना की जांच होगी। आईसीएमआर से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को सीबी नेट मशीन से कोरोना की जांच का ट्रायल हुआ, जो पूरी तरह से सफल रहा। मशीन दो घंटे में चार नमूनों की रिपोर्ट देगी। दो दिन बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग इस मशीन से जांच शुरू भी कर देगा।