फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पर संशय, आईसीएमआर की ओर से यहां चल रही ट्रायल की तैयारी

Tue, 17 Nov 2020 09:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock
भारत बॉयोटेक की ओर से तैयार कोरोना की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में किए जाने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। 15 नवंबर के बाद ट्रायल होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब तक न तो शासन और न ही भारत बॉयोटेक की ओर से कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पटना एम्स में तीसरे चरण का ट्रायल हो सकता है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की तैयारियां भी ढीली पड़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार को शासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च) व भारत बॉयोटेक की ओर से तैयार कोवैक्सीन का ट्रायल अक्तूबर में होना है। इसके लिए दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत होगी। प्राचार्य ने इसके लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की थी। इसके बाद अक्तूबर में वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी गई। कहा गया कि 15 नवंबर के बाद ट्रायल होगा। लेकिन अब तक कोई सूचना कॉलेज प्रशासन को नहीं दी गई है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि जब तक सूचना नहीं मिलती है वैक्सीन का ट्रायल संभव नहीं है।


 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
दो चरण का ट्रायल हो चुका है गोरखपुर में
भारत बॉयोटेक के कोवैक्सीन के दो चरण का ट्रायल दो बार में गोरखपुर के राणा हास्पिटल में हो चुका है। पहली बार आठ और दूसरी बार 14 वालंटियरों को वैक्सीन लगाई गई थी। उनके स्वास्थ्य की 42 दिन तक निगरानी की गई। स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं मिलने पर भारत बॉयोटेक ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए बीआरडी का चयन किया था।

 

4 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि पहले अक्तूबर में ही ट्रायल होना था, लेकिन शासन की ओर से समय और बढ़ा दिया गया था। इसके बाद से अब तक न शासन और न ही भारत बॉयोटेक की ओर से संपर्क किया गया है। ऐसे में ट्रायल के संबंध में सही जानकारी दे पाना संभव नहीं है। अगर शासन अनुमति देगा तो वैक्सीन का ट्रायल मेडिकल कॉलेज में जरूर होगा।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
आईसीएमआर प्लानिंग कोर्डिनेटर डॉ. रजनीकांत ने कहा कि भारत बॉयोटेक की ओर से वैक्सीन का ट्रायल होना था। पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज का नाम सामने आया था। बाद में पता चला कि भारत बॉयोटेक वैक्सीन का ट्रायल पटना एम्स में करना चाह रही है। लेकिन अब तक दोनों स्थानों पर कोई फैसला नहीं हो सका है। भारत बॉयोटेक की ओर से इस पर फैसला होना है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें