गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव फैल गया।आरोपी के घर छात्र का शव रखकर ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के पसीने छूट गए।
गोरखपुर की नगर पंचायत पिपराइच में शुक्रवार दोपहर कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला (17) की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर अपने चचेरे भाई गोलू को बाइक चलाना सिखा रहा था, तभी वहां पहुंचे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोलू ने भागकर जान बचाई। वारदात के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को बाइक पर लादकर आरोपी के घर पहुंच गए। वहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इसके बाद हनुमान चौराहे पर सड़क जाम कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की भी की गई। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। करीब ढाई घंटे तक हंगामे के बाद एसएसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे और परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
2 of 16
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा उर्फ मुंडेरी गांव निवासी सुधीर उर्फ भोला की मां राजकुमारी के मुताबिक, बेटे और उसके पड़ोसी दयानंद उर्फ छोटू के बीच पिछले दो-तीन दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले एक दावत के दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी। बताया गया कि दोनों पहले साथ-साथ सेना में भर्ती की तैयारी करते थे और कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के मैदान में दौड़ का अभ्यास भी करते थे।
विज्ञापन
3 of 16
शव को साथी लेकर आरोपी के घर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच व्हाट्सएप स्टेट्स को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सुधीर ने एक गीत की पंक्ति वाला स्टेट्स लगाया था, जिस पर कहासुनी बढ़ गई। दोपहर में सुधीर अपने चचेरे भाई को बाइक सिखाने के लिए कॉलेज के खेल मैदान पहुंचा। उसी दौरान दयानंद उर्फ छोटू अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और सुधीर के गले पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।
4 of 16
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमलावरों ने गोलू पर भी फायरिंग की लेकिन वह शोर मचाते हुए भाग निकला। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर आरोपी दयानंद उर्फ छोटू के घर पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव किया।
विज्ञापन
5 of 16
सुधीर हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ ने दयानंद की मां को भी घेर लिया। कुछ लोग पुलिस वाहन के नीचे लेट गए, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। पिपराइच पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि दो नामजद आरोपी और एक अज्ञात की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी और पीड़ित के घर पास-पास होने के कारण गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 16
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के घर शव रखकर ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के छूटे पसीने
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव फैल गया। वारदात से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर मुख्य आरोपी छोटू उर्फ दयानंद के घर पहुंच गए और वहीं शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे तक हालात बेकाबू रहे। पुलिस को लोगों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
7 of 16
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंगामे के दौरान स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब गुस्साए एक युवक ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया। भीड़ की मांग साफ थी, हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लोग किसी भी कीमत पर हटने को तैयार नहीं थे। सूचना पर एसएसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे।
8 of 16
सुधीर हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें देखते ही मृतक छात्र की मां राजकुमारी फूट-फूटकर रो पड़ीं और उनके पैरों पर गिर गईं। रोते हुए उन्होंने कहा कि साहब, जान के बदले जान चाहिए। एसएसपी ने उन्हें संभाला और भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
9 of 16
आरोपी के घर पहुंचे मृतक के समर्थक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब ढाई घंटे की मान-मनौव्वल और अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सकी। परिजन भी साथ गए और उनकी मौजूदगी में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी। हालांकि एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
10 of 16
मृतक के शव के पास रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम स्टेट्स पर चल रही थी धमकियों की जंग
घटना से करीब पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो चुका था। इंस्टाग्राम पर एक लड़की के फोटो को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से स्टेट्स के जरिये देख लेने की धमकियां दी जाती रहीं। गांव और आसपास के लोगों ने इसे युवाओं का आपसी विवाद मानकर नजरअंदाज कर दिया। किसी ने गंभीरता से हस्तक्षेप नहीं किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि विवाद बढ़ता गया और आखिरकार छात्र की हत्या हो गई। इंस्टाग्राम पर रील को लेकर लगातार बवाल चल रहा था। शुक्रवार सुबह जो स्टेट्स सुधीर ने डाला वही हत्या का कारण बन गया।
11 of 16
शव के पास रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह पंचायत हुई, दोपहर में हो गई हत्या
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इलाके के रहने वाले राहुल नाम के शख्स की पहल पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई गई थी। पंचायत में यह कहकर मामला शांत कराने की कोशिश की गई कि सभी एक ही गांव के हैं। पंचायत के बाद लोगों को लगा कि विवाद खत्म हो गया है। लेकिन दोपहर होते-होते हालात फिर बिगड़ गए और दोपहर में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत के बावजूद हुई हत्या से गांव में आक्रोश और गहरा गया।
12 of 16
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े थे ग्रामीण
शाम करीब चार बजे के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा पूरी तरह शांत नहीं हुआ। हनुमान मंदिर चौक पर हाटा और सोनबरसा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया गया। इसके बाद लोग रामलीला मैदान में शव रखकर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर कई थानों की पुलिस, सीओ, एसएसपी, एलआईयू और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। प्रशासन के अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद देर शाम जाम खुल सका।
13 of 16
मृतक सुधीर और परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की डांट, बेटे की चुप्पी और टूट गया परिवार
सुधीर उर्फ भोला की मौत ने एक गरीब परिवार की आखिरी उम्मीद भी छीन ली। गढ़वा उर्फ मुंडेरी गांव निवासी सुधीर की मां राजकुमारी गोरखपुर स्थित अनाथ आश्रम में काम कर परिवार का पेट पालती हैं। बड़ा भाई अजित बाहर कारपेंटर का काम करता है। परिवार के लिए सुधीर भविष्य की उम्मीद था। राजकुमारी ने रोते हुए बताया कि दो-तीन दिन पहले गांव के छोटू से सुधीर की कहासुनी हुई थी। उस दिन वह बेटे को डांटकर घर ले आई थीं।
14 of 16
मृतक सुधीर और सूचना देने वाला युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समझाया था कि झगड़ालू किस्म के लोगों से दूर रहा करो। मां ने बताया- मैंने कहा था बेटा, उनसे बात मत किया करो। वे लोग ठीक नहीं हैं। बेटे ने मेरी बात मान ली थी और घर में चला गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उसे मार डाला। सुधीर की मां बार-बार यही कहती रहीं थी कि मेरा बेटा तो किसी से झगड़ा नहीं चाहता था, फिर उसे क्यों मार दिया।
15 of 16
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असलहा लहराते भागे आरोपी, बेटे का शव देख मां हो गई बेसुध
सुधीर को गोली लगते ही वहां मौजूद छात्रों ने शोर मचाया। कॉलेज से अन्य छात्र दौड़ते हुए आए। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। खून से लथपथ सुधीर के जख्म को दोस्तों ने कपड़े से बांधा, कंधे पर उठाया और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। रास्ते में उसे बाइक पर लिटाकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन कुछ ही दूर पर उसकी सांसें थम गईं। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गईं। इसके बाद गुस्साए लोग शव लेकर आरोपी के घर पहुंच गए। वहां आरोपी के मां-बाप भीड़ के हत्थे चढ़ गए और उनकी पिटाई शुरू हो गई। किसी तरह पुलिस ने उन्हें बचाकर अपनी जीप में बैठाया, लेकिन भीड़ पुलिस वाहन के आगे लेट गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
पुलिस ने शव को छीना तो पुलिस से हुई नोकझोंक
परिवार को समझाने के बाद पुलिस ने रोते-बिलखते परिजनों से शव छीन लिया। इससे आक्रोशित लोगों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। हालांकि एसएसपी ने जब परिजनों को समझाया कि अगर आप लोग हमारी बात नहीं मानेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को अपना काम करने दिया जाए।