फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी ट्रेन, देखें IRTC का ऑफर

Fri, 10 Jan 2020 03:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा। इसके लिए गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी को रवाना होगी। सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने के लिए 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज है। यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये किराया रखा गया है, जिसमें यात्रा से लेकर नाश्ता व भोजन की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर और झांसी में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

3 of 4
श्रद्धालु ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृणेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का भ्रमण और बड़ौदा में स्टैचू ऑफ  यूनिटी की भी सैर कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए शाकाहारी नाश्ता दोपहर और रात्रि के भोजन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
स्थानीय यात्राएं बसों से पूरी कराई जाएंगी। ठहरने के लिए धर्मशालाओं में कमरों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वेबसाइट से ऑनलाइन या लखनऊ गोमतीनगर स्थित पर्यटन कार्यालय से टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इच्छुक यात्री आइआरसीटीसी के वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें