फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल से सटे इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है लैंडस्केपिंग, यहां मौजूद है भगवान बुद्ध की धरोहर

Mon, 08 Jun 2020 02:15 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
राजकीय बौद्ध संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के रामगढ़ताल से सटे राजकीय बौद्ध संग्रहालय की खूबसूरती में जल्द ही ग्रास माउंड (घास का टीला), फूलदार पौधे, भव्य प्रवेश द्वार, पार्क लाइट के साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था चार चांद लगाती नजर आएगी। इसे लेकर संग्रहालय परिसर में हरे भरे पार्क को तेजी से विकसित किया जा रहा है। 90 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। जल्द ही पार्क की लैंडस्केपिंग, पार्क का विकास के साथ पाथ वे बनाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
राजकीय बौद्ध संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले वित्तीय वर्ष में बौद्ध संग्रहालय के कायाकल्प के लिए सरकार की ओर से तीन करोड़ 11 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। उसके बाद से आवास विकास विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत परिसर में ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है ताकि संग्रहालय परिसर को जलभराव से पूरी तरह निजात मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
राजकीय बौद्ध संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पार्क में बैठने के लिए जगह जगह बैंच लगाए जाएंगे, वहीं शाम के वक्त प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए पार्क लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। कार्यदायी संस्था की ओर से जोरों से इसका काम किया जा रहा है। सितंबर तक इसका लाभ शहरवासियों को मिलने लगेगा।

4 of 5
राजकीय बौद्ध संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला।
मेन गेट पर बनेगा गार्ड रूम और टिकट रूम
कायाकल्प के तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर ही गार्ड रूम और टिकट रूम बनकर तैयार हो गया है। फिलहाल संग्रहालय में अस्थाई टिकट रूम है। इसके साथ ही वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम को भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकीय बौद्ध संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. मनोज गौतम ने बताया कि बौद्ध संग्रहालय के कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट पिछले वित्तीय वर्ष में जारी किया गया है। सुंदरीकरण का काम 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। जून में काम पूरा होने की उम्मीद है, जुलाई तक इसे संग्रहालय में आने वाले लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें