Aman Mani Tripathi
- फोटो : अमर उजाला।
अमनमणि की शादी बहन तनुश्री मणि त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी की मौजूदगी में तय हुई थी। माता-पिता की गैरमौजूदगी में इन्होंने ही पूरी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासन की अनुमति के बाद निर्धारित मुहूर्त के हिसाब से निर्दलीय विधायक की बरात दोपहर में निकली। मंगलवार देर शाम रॉयल आर्चिड पैलेस में इनकी शादी हुई है। शादी में घर, परिवार के लोग व कुछ खास मेहमान ही शामिल हो सके हैं।