gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
हमदर्द सोसाइटी से जुड़े युवा जरूरतमंद परिवारों में राशन के साथ एक किलो सेंवई, एक किलो चीनी, 250 ग्राम घी, 100 ग्राम मिक्स मेवा शहर के विभिन्न मुहल्लों में बांट रहे हैं। इन्होंने करीब नौ सौ परिवारों में राशन के साथ ईद किट बांटने का लक्ष्य रखा है। इस सोसाइटी के सदस्यों में नेहाल अहमद, अतहर खान, कमरूल हसन, सैयद असीम हुसैन, नूर मोहम्मद, फराज अहमद, मो. असलम, मो. साबिर, अजीम अफाक, इरफान खान, शहजाद अहमद, जमीर अहमद, शिराज आलम शामिल हैं।