गोरक्षपीठाधीवश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बतौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन साल का कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया है। इन तीन सालों में गोरखपुर की तस्वीर बदल गई। गोरखपुर के राजघाट को ऐसा बनाया जा रहा है जिसे देखकर बरबस ही वाराणसी के घाटों की याद आ जाए। रोजगार की संभावना बढ़ेगी। विकास की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच सितारा होटलों की चेन गोरखपुर में खुल रही है।
विज्ञापन
2 of 20
निर्माणाधीन राजघाट।
- फोटो : अमर उजाला
सुंदर होंगे घाट, बढ़ेंगी सुविधाएं
सिंचाई विभाग भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। तरकुलानी रेग्युलेटर का निर्माण जल्द पूरा होगा। इससे 50 गांवों को जलभराव व बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। 40 करोड़ की लागत से बनने वाले रेग्युलेटर की लागत बढ़कर अब 84.86 करोड़ हो गई है। निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होगा।
- राजघाट पर स्नान घाट का निर्माण 18 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। महिला-पुरुष के लिए चेंजिग रूम से लेकर बैठने के लिए सुंदर स्थान बन रहा है। नदी तक सीढ़ियों का निर्माण पत्थर से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री इसका निरीक्षण करने आए तो घाट की लंबाई 100 मीटर से बढ़ाकर 150 मीटर कर दी गई। इससे लागत आठ करोड़ और बढ़ गई। नगर निगम की तरफ से अंत्येष्ठि स्थल भी बनवाया जा रहा है। इसपर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
- राजघाट के दूसरे छोर (नौसड़ की तरफ) राम घाट का निर्माण कराया जा रहा है। 100 मीटर लंबा घाट का निर्माण हो रहा है। इस पर 15 करोड़ की लागत आएगी। दिसंबर तक काम पूरा होगा।
विज्ञापन
3 of 20
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर : पानी पर दिख रही नाथ पंथ की महिमा
गोरखनाथ मंदिर के पौराणिक भीम सरोवर में शुरू हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से हर रोज सैकड़ों लोग नाथ पंथ की महिमा से रूबरू हो रहे हैं। फसाड लाइट से मंदिर की चमकती छटा लोगों को लुभा रही है। ग्रेनाइट और टाइल्स से मंदिर की सुंदरता और निखर गई है। मंदिर परिसर में पर्यटकों के ठहरने के लिए जल्द ही पर्यटक आवास बनाने की तैयारी है।
4 of 20
मुक्तेश्वरनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
संवारी जा रहीं आध्यात्मिक धरोहरें
गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों की आध्यात्मिक धरोहरों को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने योजनाएं बनाई हैं। कुछ स्थानों पर कार्य शुरू हो गया है तो कुछ को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत बुढ़िया माई, तरकुलहा देवी, कालीबाड़ी मंदिर, मोहद्दीपुर गुरुद्वारा, सूरजकुंड धाम, मानसरोवर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, मुंजेश्वरनाथ, झारखंडी मंदिर, ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च, जटाशंकर गुरुद्वारा समेत अन्य प्राचीन मंदिरों के कायाकल्प के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 20
गोरखपुर जेल का फांसी घर।
- फोटो : अमर उजाला
चमकाए जा रहे शहीद स्थल
जिले के शहीद स्थलों को सहेज कर सजाने-संवारने का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद बंधु सिंह स्मारक और चौरीचौरा शहीद स्मारक को चमकाने का कार्य अंतिम चरण में है। शासन ने इन धरोहरों के सुंदरीकरण के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
6 of 20
कबीर धूनी।
- फोटो : अमर उजाला
कबीर धूनी और गोरख तलैया बनेंगे आकर्षण का केंद्र
गोरखपुर और संतकबीरनगर की सीमा पर कसरवल में मौजूद कबीर धूनी और गोरख तलैया को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की योजना भी धरातल पर आ चुकी है। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह स्थल गुरु गोरक्षनाथ, संत कबीर और गुरु नानक की मुलाकात का गवाह है।
विज्ञापन
7 of 20
मुक्ताकाशीय मंच।
- फोटो : अमर उजाला
मुक्ताकाशीय मंच : रंगकर्मियों को मिले पंख
जिले के उभरते रंगकर्मियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारामंडल क्षेत्र के रामगढ़ताल स्थित मुक्ताकाशीय मंच का तीन करोड़ 89 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया है। यहां मुख्य मंच व दर्शक दीर्घा के साथ ही दो शौचालय, दो वातानुकूलित विशिष्ट रूम, दो ग्रीन रूम आदि का निर्माण कराया गया है। पूरे परिसर की चारों दिशाओं मेें प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
8 of 20
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला
साइंस पार्क की मिली सौगात
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में प्रस्तावित साइंस पार्क के लिए प्रदेश सरकार ने 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। एक एकड़ में बनने वाले साइंस पार्क में आउटडोर के 35 और इंडोर के 25 वैज्ञानिक उपकरण लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि कई उपकरण ऐसे होंगे जो दूसरे साइंस पार्कों में मौजूद नहीं हैं।
9 of 20
राजकीय बौद्ध संग्रहालय।
- फोटो : अमर उजाला
पांच करोड़ से चमकेगा राजकीय बौद्ध संग्रहालय
ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी राज्य सरकार ने गोरखपुर को एक और सौगात दी है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में रखी तीसरे शताब्दी से लेकर आधुनिक युग की सैकड़ों अमूल्य धरोहरें अब जल्द ही नए कलेवर में नजर आएंगी। एक तरफ जहां पूरे भवन को चमकाया जाएगा। वहीं सुरक्षा के नजरिए से एंटी थेफ्ट डिवाइस, सीसीटीवी और पूरे भवन को वातानुकूलित बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने भवन के सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
10 of 20
पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू।
- फोटो : अमर उजाला
पांच सितारा होटलों की खुल रही चेन
गोरखपुर में पहला पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू खुल चुका है। सरोवर पोर्टिका की सेवाएं भी मिलने लगी हैं। होटल ताज, मैरिएट, लोट्स, हॉली डे इन, ग्रैंड साकेत और चंद्रा ग्रैंड भी गोरखपुर में खुलने वाले हैं। गैलेंट समूह और ऐश्प्रा समूह भी होटल के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
11 of 20
gorakhpur RTO
- फोटो : अमर उजाला
अगले महीने आरटीओ का होगा नया भवन
सिविल लाइंस में वर्षों से जर्जर भवन में चल रहे संभागीय परिवहन कार्यालय का नया पता अप्रैल से गीडा होगा। गीडा में पांच करोड़ 73 लाख की लागत से नए कार्यालय का निर्माण किया गया है। ड्राइविंग टेस्ट के लिए चरगावां में लगभग पांच करोड़ की लागत से ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया गया है। इसका शुरूआत अप्रैल में हो जाएगी।
12 of 20
नौसड़ बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज को मिले दो आधुनिक बस स्टेशन
प्रयागराज एवं वाराणसी के लिए रोडवेज की बसों से यात्रा करने वालों के लिए प्रदेश सरकार ने साढ़े पांच करोड़ की लागत से नौसड़ एवं कचहरी बस स्टेशन को आधुनिक बनाया है। जहां यात्रियों को शौचालय, शुद्ध पेयजल, कैंटीन, प्रत्येक रूट के लिए यात्रियों को अलग-अलग बस प्लेटफॉर्म आदि की सुविधा मिल रही है।
13 of 20
पौधरोपण करते सीएम योगी। (file)
- फोटो : अमर उजाला
45 लाख पौधे लगाकर बनाया रिकार्ड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में एक दिन (9 अगस्त 2019) को ही 45.45 लाख पौधे रोपे गए। इन पौधों को लगाकर एक दिन में पौधे लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया था।
14 of 20
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस- वे के दोनों ओर बनेगा औद्योगिक गलियारा।
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक कॉरिडोर से बढ़ेगा निवेश
औद्योगिक विकास के लिहाज से गोरखपुर में संभावना बढ़ी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनाने का काम चल रहा है। लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। बड़ी कंपनियां निवेश का एग्रीमेंट कर चुकी हैं। औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं तो प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
15 of 20
नगर निगम परिसर में स्थित तालाब में लाइट एंड साउंड शो की हुई शुरूआत।
- फोटो : अमर उजाला
गाने की धुन पर होने लगी फव्वारे की जुगलबंदी
नगर निगम परिसर में स्थित तालाब में करीब 57 लाख रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो की शुरूआत हो गई है। यहां दो म्यूजिकल फाउंटेन लगाए गए हैं। संचालन की जिम्मेदारी एक स्वयंसेवी संस्था को दी गई है। फिलहाल, यह लोगों के लिए निशुल्क है।
16 of 20
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला
चौराहे हुए खूबसूरत, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम शुरू
शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों के सहयोग से शहर के चौराहे सुंदर बनाए गए हैं। शहर के 24 चौराहों के सुंदरीकरण का काम किया गया है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम की शुरूआत भी हो गई है। मोहद्दीपुर, गोलघर काली मंदिर, कचहरी, बेतियाहाता और नौसड़ चौराहे पर यातायात व्यवस्था की पल-पल की जानकारी एक जगह पर ही उपलब्ध हो रही है। कंट्रोल रूम यातायात कार्यालय में बनाया गया है।
17 of 20
सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला बाजार : अब नहीं होगा जलभराव
धर्मशाला बाजार के लोगों को अब जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागची नर्सिंग होम के पास करीब 52 लाख रुपये की लागत से संपवेल का निर्माण कराया जा रहा है। अप्रैल तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। धर्मशाला बाजार और आसपास के कई अन्य मोहल्लों का पानी इस संपवेल तक पहुंचेगा। जिसे बड़ी क्षमता के पंप से मुख्य नाले में डाला जाएगा। इसमें 82 हजार हार्स पावर क्षमता का पंप लगाया गया है।
18 of 20
हॉकी स्टेडियम।
- फोटो : अमर उजाला
हॉकी स्टेडियम, डारमेट्री, मल्टीपरपज हाल के लिए मिले 38 करोड़
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एस्टोटर्फ के उद्घाटन के बाद आठ हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले हॉकी स्टेडियम के निर्माण को पांच करोड़ रुपये मिले, काम तेजी से चल रहा है। 150 बेड की डारमेटरी, नया जिम, मल्टीपरपज हाल, हॉस्टल और डायनिंग हॉल की मरम्मत के लिए करीब 38 करोड़ रुपये का बजट मिला।
19 of 20
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्टेडियम : नए जिम और कबड्डी कांप्लेक्स की सौगात
रीजनल स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को नए जिम और कबड्डी कांप्लेक्स की सौगात मिली। प्रदेश सरकार ने स्टेडियम के कायाकल्प के लिए एक साल पहले ही 4 करोड़ रुपये का बजट एलाट किया था। सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इस वर्ष नए जिम और कबड्डी कांप्लेक्स का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ।
शहर के लाल दिवाकर को लक्ष्मण पुरस्कार
शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिवाकर राम को राज्य सरकार की ओर से लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान किया गया। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले दिवाकर ने हॉकी की शुरूआत गोरखपुर से की है। दिवाकर ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लिया है।