साल का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। दोपहर 2 बजकर चार मिनट पर खत्म हुए इस ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा गोरखपुर सहित पूरे देश में देखने को मिला। यह साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है।
विज्ञापन
2 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में पूर्ण सूर्य ग्रहण होते ही अंधेरा छा गया था। ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2020 का यह सूर्य ग्रहण काफी शक्तिशाली और खतरनाक प्रभाव वाला हो सकता है। उनके अनुसार ऐसा दुर्लभ सूर्य ग्रहण साल 1962 में पड़ा था, जब एक के बाद एक तीन ग्रहण लगे थे, कुछ ऐसा ही दुर्लभ संयोग इस बार भी बन रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के बाद करें ये कार्य
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान जरूर करना चाहिए और ग्रहण काल में पहने गए वस्त्रों का दान कर देना चाहिए। ग्रहण के बाद घर के मंदिर को साफ कर भगवान की मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क उसे पवित्र कर लें।
4 of 5
सूर्य ग्रहण।
- फोटो : अमर उजाला।
विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना करें। ग्रहण की समाप्ति के बाद अपने पितरों को याद करते हुए ब्राह्मण एवं जरूरतमंदों को भोजन करा कर दान करें, इससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो ग्रहण की समाप्ति के बाद उस पर गंगाजल छिड़कर उसे पवित्र कर लें। घर की सफाई भी ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर कर लें। गाय को रोटी खिलाने से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। संभव हो तो ग्रहण की समाप्ति के बाद पवित्र नदियों और संगमों में स्नान भी जरूर कर लें। मान्यता है कि सामान्य दिन से ग्रहण के बाद किया गया पुण्य कार्य एक लाख गुना फलदायी होता है।