यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में छह फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने फर्श कराया और उसी जगह चारपाई डालकर सोता रहा। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे दी। एक जून को प्रेम विवाह किया था।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी की हत्याकर शव को घर में दफना दिया और ऊपर से चारपाई डालकर सोता रहा।
हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने जब उसके घर की जांच की तब सच्चाई सामने आई। इसके बाद से ही आरोपी पति और परिवार के सदस्य लापता हैं।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव निवासी शमशेर (22) पुत्र नीवर मुंबई में मजदूरी करता था। वहां उसका परिचय संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हुई। उसका मजहर के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसकी मजहर की बेटी मुफीदन (20) से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
2 of 9
मुफिदन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्ती प्रेम में बदल गई और एक दिन शमशेर मुफीदन को लेकर अपने गांव आ गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 1 जून 2026 को दोनों का निकाह हो गया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। आए दिन कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
3 of 9
डुमरियागंज क्षेत्र के चक मझारी गांव में घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच 13 जुलाई को शमशेर ने डुमरियागंज थाने में पत्नी के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मुफीदन के लापता होने की बात उसकी मां सफीदुनिशा को पता चली तो उसने दामाद शमशेर, उसके पिता नीबर व सास खुशबूनिशा के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दे दी।
4 of 9
डुमरियागंज इलाके के चक मझारी गांव में नव विवाहिता की हत्या के बाद शव को इसी गड्ढे में दफनाया गया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम करीब तीन बजे पुलिस जांच करने शमशेर के घर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान उसके कमरे की कच्ची फर्श पर ताजी लिपाई मिली। संदेह पर वहां खोदाई करवाई गई तो करीब छह फीट नीचे मुफीदन की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
5 of 9
मुफिदन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी पर करता था शक
बताया जा रहा है कि शमशेर को शक था कि पत्नी फोन पर किसी और से बात करती है। इसी शक ने दोनों के रिश्ते में ऐसी कड़वाहट पैदा कर दी कि बात हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 9
सिद्धार्थनगर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद चेहरे पर शिकन तक नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि शमशेर ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को कमरे में ही दफनाकर आराम से सोता रहा। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने लाश को घर में ही दफन कर दिया। पुलिस का कहना है कि छह फीट गहरा गड्ढा करके शव दफनाना अकेले व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। आशंका जताई जा रही है कि परिवार वालों ने भी इसमें उसकी मदद की होगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
7 of 9
मुफिदन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसके लिए घर-परिवार छोड़ा, उसी ने ले ली जान
संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना इलाके के दसया गांव के रहने वाले मजहर के चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी मुफीदुन की शमशेर से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए उसने शमशेर के साथ घर छोड़ दिया। बाद में दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।
8 of 9
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
बीते 1 जून को दोनों का निकाह पढ़वाया गया था। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। अचानक रिश्ते में खटास पैदा हो गई। शमशेर को शक था कि मुफीदुन फोन पर किसी से बात करती है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और जिंदगी में कड़वाहट घुलती गई। जिस शमशेर के लिए मुफीदुन मां-बाप और परिवार को छोड़ आई थी उसी ने उसका कत्ल कर दिया।
लड़की की मां सफीदुनिशा की तहरीर पर शमशेर, उसके पिता और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उसकी हत्या कब और कैसे की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।-बृजेश वर्मा, सीओ, डुमरियागंज