सुख-समृद्धि, वैभव, प्रेम आदि के कारक ग्रह शुक्र का शनिवार को राशि परिवर्तन हो गया। शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन जनमानस के लिए खुशहाली लेकर आएगा। यह परिवर्तन मनोरंजन से जुड़े लोगों एवं दांपत्य जीवन के लिए लाभप्रद होगा। बताया कि कर्क राशि में शुक्र मंगल के साथ संयोग कर रहे थे, इससे वह जनमानस को विपरित परिणाम दे रहे थे, लेकिन अब स्थिति अच्छी होगी। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर...
मेषः नव प्रेम का आगमन होगा, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, मनोरंजन जगत के लोगों के लिए अच्छा समय, संतान पक्ष तरक्की करेगी, रोजी-रोजगार में तरक्की, स्वास्थ्य अच्छा होगा।
वृषभः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है, जीवन में खुशहाली आएगी, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
मिथुनः संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, भाई-बहन का साथ होगा, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी, नया रोजगार शुरू हो सकता है, स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार के लिए अच्छा समय।