फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए कैसा होगा अन्य राशियों पर असर

Sat, 17 Jul 2021 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
सुख-समृद्धि, वैभव, प्रेम आदि के कारक ग्रह शुक्र का शनिवार को राशि परिवर्तन हो गया। शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन जनमानस के लिए खुशहाली लेकर आएगा। यह परिवर्तन मनोरंजन से जुड़े लोगों एवं दांपत्य जीवन के लिए लाभप्रद होगा। बताया कि कर्क राशि में शुक्र मंगल के साथ संयोग कर रहे थे, इससे वह जनमानस को विपरित परिणाम दे रहे थे, लेकिन अब स्थिति अच्छी होगी। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर...

मेषः नव प्रेम का आगमन होगा, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, मनोरंजन जगत के लोगों के लिए अच्छा समय, संतान पक्ष तरक्की करेगी, रोजी-रोजगार में तरक्की, स्वास्थ्य अच्छा होगा।
वृषभः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है, जीवन में खुशहाली आएगी, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
मिथुनः संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, भाई-बहन का साथ होगा, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी, नया रोजगार शुरू हो सकता है, स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार के लिए अच्छा समय।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्कः मानसिक चंचलता से निजात मिलेगी, धनागमन होगा, रोजी-रोजगार में तरक्की, व्यापारिक दृष्टि से अच्छा समय, प्रेम की स्थिति में सुधार होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 10
राशि
सिंहः जीवन में शुभता बढ़ेगी, नव प्रेम का आगमन होगा, शादी-विवाह तय हो सकते हैं, मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए अच्छा समय।

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्याः भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, संघर्ष भरा समय होगा, गहनों और फैशन से संबंधित खर्चे बढ़ेंगे, स्वास्थ्य बेहतर होगा, प्रेम में दूरी आएगी, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुलाः स्वास्थ्य में सुधार होगा, नव प्रेम का आगमन, संतान से अच्छी खबर, शादी-विवाह तय होंगे, जीवन में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य बेहतर होगा, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।

 
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिकः रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, पैतृक संपत्त्ति में वृद्धि होगी, कोट कचहरी में विजय मिलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 10
राशि
धनुः प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार अच्छा होगा, मूत्र रोग की समस्या से निजात मिलेगी, मधुमेह रोगियों को भी राहत मिलेगी, स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा।
 

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकरः बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में विवाद, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, मधुमेह ओर मूत्र रोग के मरीजों की परेशानी, व्यापार के लिए मध्यम समय।
 

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्छी होगी, नव प्रेम का आगमन होगा, शादी-विवाह तय होंगे।
 
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीनः स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है, मूत्र रोग और मुधमेह से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ेगी, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें