छूट वाली दुकानों-प्रतिष्ठानों को लेकर जारी रोस्टर प्रणाली के बाद रविवार को चौथे फेज के लॉकडाउन में भी शहर का नजारा पहले फेज जैसा दिखा।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सभी दुकानें-प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ्य संबंधी व अन्य जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से निकले। दोपहर में तो शहर की तकरीबन सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
तीसरे चरण के लॉकडाउन में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने पांच मई को स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल शॉप एवं रिपेयर शॉप, मोटर वर्कशाप समेत आठ सेवाओं से जुड़ी दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
चौथा चरण शुरू हुआ तो डीएम ने होम डिलीवरी की शर्त पर मिठाई, बेकरी, मीट-मछली, अंडा और बर्तन की दुकानों को खोलने की अनुमति देने के साथ ही पुरानी आठ सेवाओं से जुड़ी दुकानों को रोस्टर के मुताबिक खोलने की व्यवस्था की।
रविवार को दवा के अलावा सिर्फ मिठाई-बेकरी, मीट-मछली, अंडे की ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। यही वजह है कि रोज की तुलना में रविवार को सड़कों पर पहले और दूसरे चरण के लॉकडाउन जैसी खामोशी पसरी रही।