फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बरात में 'भगवान शिव' तारों में उलझे, तस्वीरों में देखें ऐसे निकली भगवान की झाकियां

Fri, 21 Feb 2020 08:40 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
shiv barat - फोटो : अमर उजाला।
श्री श्री सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर घंटाघर से शुक्रवार को शिव बारात निकाली गई। बारात में महिषासुर से युद्ध, साईं बाबा के संग भक्त, भूत-पिशाच, नरकंकाल आदि की झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। ऐसे में भगवान शिव तार के झाम में फंस गए। पहले तो उन्होंने आवाज लगाई लेकिन डीजे की आवाज तेज होने के कारण किसी को सुनाई दिया। ऐसे में उन्होंने अपने हाथों से ही तार को हटाया और आगे बढ़ गए।

सभी फोटोज- राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन

2 of 5
shiv barat - फोटो : अमर उजाला।
रास्ते में श्रद्धालुओं ने बारातियों का स्वागत खीर-पूड़ी और पानी के स्टाल के साथ किया। इसके बाद बारात के मंदिर के पास पहुंचने पर विधि-विधान से शिव-पार्वती का विवाह कराया गया। विवाहोपरांत पार्वती की विदाई डोली में बैठा कर की गई। विवाह में दो जोड़े वर व वधू के विवाह का भी आयोजन किया गया। रात्रि आरती व प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
shiv barat - फोटो : अमर उजाला।
बरात में मेयर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, पुष्पदंत जैन, सत्या पांडेय, घनश्याम दास, पुरूषोत्तम दास, अच्छे लाल वर्मा, पुजारी बब्लू चौरसिया, मोहन पटवा, राजीव प्रताप, राजू सिंह, नवीन गुप्ता, कन्हैया वर्मा, संतोष गुप्ता,उमेश अग्रहरी, बृजेश सर्राफ, दुर्गेश कसौधन, अनुराग मझवार सहित बड़ी संख्या में लोग शिव भक्त शामिल हुए।

4 of 5
shiv barat - फोटो : अमर उजाला।
शिव विवाह का हुआ आयोजन
माता मातेश्वरी सेवा दरबार पचपेड़वा की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात दरबार से निकलकर रामनगर चौराहा, लच्छीपुर स्थित शिव मंदिर जाकर वापस दरबार पहुंचकर समाप्त हुई। जहां रीति रिवाज के साथ शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shiv barat - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर राजदेव जायसवाल, आचार्य सुनील, आचार्य गुड्डू, गणेश प्रसाद शर्मा, फूलचंद शर्मा, जितेंद्र, अनिल, धर्मेंद्र, मुस्कान, प्रहलाद, राजेश्वरी देवी, रिंकेश्वरी देवी, रीता चौरसिया, मंतीरा देवी, दुर्गावती देवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें