उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण बूथों पर शुक्रवार को उत्साह का माहौल था। पहली बार फ्रंटलाइन वर्करों (जिला व पुलिस प्रशासन, राजस्व व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी) के लिए टीकाकरण आयोजित किया गया। अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर बूथों पर पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील भी की कि बगैर डर के अपनी बारी आने पर टीकाकरण करवाएं।
जिला अस्पताल व कमिश्नर कार्यालय में बने बूथों पर फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कमिश्नर कार्यालय पर 142 और जिला अस्पताल में आठ अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के बाद लोग आब्जर्वेशन कक्ष में 30 मिनट विशेषज्ञों की निगरानी में रहे। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी ने टीकाकरण की सराहना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
किसी को नहीं हुई कोई दिक्कत
एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। इससे हम कोरोना की रोकथाम कर सकेंगे। अभी तक जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद संबंधित बूथ पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
पूरी तरह से सुरक्षित है टीका
आइजी रेंज राजेश डी. मोदक ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण के पहले भी कोरोना से जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीका लगवाने के बाद अपनी भूमिका का और अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे। सभी पुलिस वाले इसे जरूर लगवाएंगे। यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बारी आने पर जरूर लगवाएं टीका
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि सभी को अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाना चाहिए। 28वें दिन दूसरा डोज लेना चाहिए। वैक्सीन के बारे में किसी भी नकारात्मक विचार से दूर रहें। हम सभी ने टीका लगवाकर यह संदेश दिया है कि यह पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।
लंबे समय से था वैक्सीन का इंतजार
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि वैक्सीन का लंबे समय से इंतजार था। एक साल से हम लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जिले में 350 से अधिक लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वैक्सीन से इसकी रोकथाम में मदद मिलेगी। यह पूरी तरह सुरक्षित है।
टीका लगवाया और रोज की तरह काम किया
डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका लगने के बाद मैंने रोज की तरह ही अपना काम किया। ट्रायल में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद इसे लांच किया गया है। इसे लगवाने के बाद हम कोराना रूपी भयानक महामारी पर नियंत्रण कर सकेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना का टीका लगवाते जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव।