फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सास दामाद की लव स्टोरी: घंटों फोन पर करते थे बात, परिवार ने किया ये काम; बेटी के मंगेतर संग चली गई महिला

Wed, 30 Apr 2025 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

Gonda Saas Damad Case: अलीगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में एक और होने वाले दामाद और सास की लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ चली गई। हालांकि कुछ ही दिन बाद दोनों थाने पहुंच गए। पुलिस को पूरी कहानी बताई है। 
विज्ञापन
1 of 6
Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से भी अलीगढ़ की तरह मामला सामने आया है। गोंडा जिले की महिला अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई। बस्ती के दुबौलिया थाना इलाके में रहने वाला एक युवक का अपनी होने वाली सास से संबंध ऐसा गहराया कि शादी टूट गई। तीन दिन पहले युवक अपनी होने वाली सास को लेकर कहीं भाग गया। महिला के पति ने मामला दर्ज कराया तो मंगलवार को दोनों दुबौलिया थाने पहुंच गए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिवार के लोगों के सौंप दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
जानकारी देता पति - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना इलाके के एक युवक की शादी गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शादी की तारीख भी मई में तय हो गई थी। युवक अपनी होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करने लगा। दोनों परिवारों को इनकी यह हरकत अच्छी नहीं लगी। इनकी हरकत से तंग आकर दोनों परिवारों ने शादी तोड़ दी। बताया जाता है कि लड़की के घर वालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
love story - फोटो : adobe stock
25 अप्रैल को युवक के साथ चली गई थी महिला
बताया जा रहा है कि दूसरी जगह से युवती की बरात अगले महीने आने वाली है। शादी टूटने के बाद भी युवक महिला से बातें करता रहा रहा। महिला बीती 25 अप्रैल को युवक के साथ चली गई। महिला के घर से लापता होने पर परिवार में सनसनी फैल गई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी बात सुनकर एक समय के लिए तो पुलिस भी सन्न रह गई। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटी के मंगेतर के साथ लापता गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की महिला मंगलवार को बस्ती जिले के दुबौलिया थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बयान दिया कि अपनी मर्जी से दोनों साथ गए थे। दुबौलिया पुलिस ने खोड़ारे थाने की पुलिस से संपर्क किया। बयान दर्ज करने के बाद दोनों को उनके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
love story - फोटो : adobe stock
मई में होनी थी शादी
यह मामला रविवार को तब सामने आया जब गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग दुबौलिया थाने पहुंचे। उन लोगों ने थानाक्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह एक महिला को साथ लेकर कहीं भाग गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की एक लड़की से तय हुई थी। मई में शादी होनी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
love story - फोटो : adobe stock
दोनों परिवारों ने तोड़ दी थी शादी
बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करने लगा। दोनों परिवारों को इनकी यह हरकत अच्छी नहीं लगी। आसपास के लोगों को भी जब जानकारी हो गई तो दोनों परिवारों ने शादी तोड़ दी और लड़की के घर वालों ने अपनी लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इतना होने के बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा और घंटों बातें करते रहे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दोनों रफूचक्कर हो गए। अब महिला अपने घर जाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: 'हमारी मैडम भागी नहीं': गोंडा के सास-दामाद के भागने के मामले में नया मोड़, ससुर ने सुनाई कुछ और कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें