देश में कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों पर फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना की तीसरी लहर में कमजोर इम्युनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) वाले लोगों में संक्रमण का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसके मद्देनजर गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले 90 फीसदी लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो गई है। लिहाजा, संक्रमण का खतरा ज्यादा है। अगस्त-सितंबर तक तीसरी लहर आ सकती है। अब जरूरत सतर्कता बरतने की है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बाद तीन माह तक शरीर में हर्ड इम्युनिटी बनी रहती है। इसके बाद इम्युनिटी का असर कम हो जाता है। कमजोर इम्युनिटी में ही कोरोना वायरस घातक होता है। गोरखपुर में कोरोना के डेल्टा, डेल्टा पल्स व कप्पा स्वरूप ने अप्रैल व मई में तबाही मचाई थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इससे संबधित जानकारी...