फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गोरखपुर जोन में कई कार्यक्रम, देखें सबकी एक झलक

Mon, 27 Jan 2020 01:41 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय पर झंडारोहण करते डीएम व स्कूली बच्चे मौजूद।। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गोरखपुर और आसपास के जिलों में एक साथ कई कार्यक्रम हुए। सुबह सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। सभी स्कूलों में झंडा फहराया गया। 

इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कमिश्नरी, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कलेक्ट्रेट, सीडीओ हर्षिता माथुर ने विकास भवन और उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने जीडीए में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी ने अपने मातहतों को एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई।

देखें आज के रियल टाइम अपडेट...
विज्ञापन

2 of 10
कमिश्नर कार्यालय पर झंडा रोहण करने के बाद सलाम देते कमिश्नर जयन्त नार्लिकर। - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर कार्यालय पर झंडा रोहण करने के बाद सलाम देते कमिश्नर जयन्त नार्लिकर।

कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी ने स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ ही कई देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। सुबह, शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई होने के बाद अफसरों ने माल्यार्पण किया।

शहीद स्थली चौरीचौरा और सहजनवां के डोहरिया कला में शहीदों को श्रद्धांजलिए दिए जाने के साथ ही पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

3 of 10
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास क्रट्री रेस को झंडी दिखाकर रवाना करते उप क्रिड़ा अधिकारी आजाद सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
क्रास कंट्री रेस में धर्मराज ने मारी बाजी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस में धर्मराज उत्सवना ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे पायदान पर कुसम्ही बाजार के पिंटू सिंह, गोरखपुर के सुग्रीव सिंह तीसरे पायदान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार में राहुल यादव, दुर्गेश पासवान और सूरज पासवान को मिला। 70 खिलाड़ियों ने रेस में हिस्सा लिया।

उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह ने रीजनल स्टेडियम गेट से हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। जो रेलवे बस स्टेशन चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर से बाएं मुड़कर विश्वविद्यालय चौराहा और रेलवे बस स्टेशन चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पर खत्म हुई। इस अवसर पर नफीस अहमद, प्रवीन कुमार, अशोक शाही, विशाल कुमार, ओमकार यादव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक श्रीवास्तव, अजय सिंह, सीमा विश्वकर्मा, विजयलक्ष्मी, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।

एमएमएमयूटी में हुई रन फॉर यूनिटी  
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो एसएन सिंह ने झंडारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। महिला क्लब द्वारा संचालित मेंटरिंग प्रोग्राम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति की।

कुलपति ने रन फॉर यूनिटी के विजेता बालक वर्ग में दिलीप कुमार, विनय कुमार और आसिफ  मलिक जबकि बालिका वर्ग में नेहा शर्मा, प्रियंका पांडेय एवं अंशिका लाल को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कुलपति ने छात्रों को महापुरुषों और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करने की सलाह दी।

कुलसचिव प्रो जीऊत सिंह ने परीक्षा विभाग में कार्यरत विश्वविजय सिंह, विद्युत कार्यालय के मुनिराम चौबे एवं कुलपति सचिवालय के रामलौट को वर्ष 2019 का मालवीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अभिजित मिश्र ने किया।

4 of 10
जिलाधिकारी कार्यालय पर करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया डीएम ने। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कार्यालय पर झंडारोहण करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को डीएम ने किया सम्मानित।

सीएएमओ ने ध्वजारोहण किया
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता, एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ. नंद कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ. आईजे विश्वकर्मा, एसआईसी महिला चिकित्सालय डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, मेडिकल और प्रशासनिक स्टाफ, स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे।

दूरदर्शन आकाशवाणी केंद्र पर हुआ ध्वजारोहण
दूरदर्शन, आकाशवाणी केंद्र पर केंद्र अभियंता राहुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कार्यालय, कार्यक्रम प्रशासन और अभियांत्रिकी विभागोें के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 10
RSS के सर संघ चालक मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर दौरे के चौथे दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर के पास ही नगर निगम के मैदान में झंडा फहराया। यह पहला मौका है, जब आरएसएस प्रमुख गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया।

पूरी खबर पढ़ें..
गोरखपुर में तिरंगा फहराने के बाद मोहन भागवत ने कहा-'संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया'


 
विज्ञापन

6 of 10
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर झंडारोहण करने के बाद सलामी देते कुलपति प्रो.वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर झंडारोहण करने के बाद सलामी देते कुलपति प्रो.वीके सिंह। सलामी लेने के बाद एनसीसी परेड का निरीक्षण करते व सम्बोधित करते उपस्थित प्रोफेसर।

-----
मदरसोें में फहराया गया तिरंगा
शहर के मदरसों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। खूनीपुर स्थित अंजुमन इस्लामिया में शहरकाजी मुफ्ती वलीउल्लाह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मदरसे के प्रधानाचार्य डॉ. मिर्जा रफीउल्लाह बेग, मो. अब्दुल्लाह, स्पेशल मजिस्ट्रेट अली नसीम, निसार हुसैन सहित समाज के गण्यमान्य मौजूद रहे। इनके अलावा मुस्लिम बहुल इलाके नखास, मियांबाजार, उर्दू बाजार, बक्शीपुर सहित अन्य जगहों पर स्वत: स्फूर्त लोगों ने चौक चौराहों पर तिरंगा पहरा कर राष्ट्रगान गाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
 
विज्ञापन

7 of 10
गोरखपुर की पुलिस लाइंस में मुख्य समारोह शुरू हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला
परेड की एडीजी ने ली सलामी, देशभक्ति के कार्यक्रम हुए

26 जनवरी को पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एडीजी जोन दावा शेरपा ने परेड की सलामी ली और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुलिस लाइंस में महिला पीआरवी की जवान भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली को लोगों को दिखाया। इस दौरान एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, आरआई उमेश आदि उपस्थित थे।

जेसीआई गोरखपुर ने किया 71वां ध्वजारोहण, मनाया गणतंत्र दिवस

8 of 10
गोरखपुर विश्वविद्यालय मेन गेट के पास जेसीआई द्वारा आयोजित झंडारोहण पर आयोजित कार्यक्रम में पीरामिड बनाते, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
जेसीआई गोरखपुर ने किया 71वां ध्वजारोहण, मनाया गणतंत्र दिवस

जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की तरफ से 71वें गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर संस्थान की तरफ से  लगवाए गए 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह उपस्थित रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।

अध्यक्ष पीयूष जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्त्रस्म कोऑर्डिनेटर पूर्व अध्यक्ष विनीत पोद्दार ने सभी मुख्य अतिथियों को को पुष्प गुच्छ देकर देकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष व मुख्य अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संस्था के सदस्यों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।

इनके साथ एसएस एकेडमी के बच्चे भी शामिल रहे। कुशीनगर नव जीवन मिशन विद्यालय के छात्रों ने पिरामिड नृत्य की प्रस्तुति की। पूरे कार्यक्रम में लगभग तीन सौ बच्चे मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने  सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिव नवीन पालड़ीवाल, अनुराग धर दुबे, वसुंधरा दुबे, शशांक तुलस्यान, विभोर पोद्दार, खुशाल खट्टर, मोहित अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, शालू जायसवाल, स्मिता बरनवाल, संकेत अग्रवाल , आयुष गर्ग, गौरव जालान, आकाश अग्रवाल अभिनव अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

9 of 10
नगर निगम से नई गाड़ियों को झंडी दिखाते मेयर सीताराम जायसवाल साथ में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम से नई गाड़ियों को झंडी दिखाते मेयर सीताराम जायसवाल साथ में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व अन्य।

जीएम ने रेलवे स्टेडियम व स्काउट डेन में तिरंगा फहराया
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और स्काउट डेन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों, स्काउट, गाइड एवं रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। सेवानिवृत्त वयोवृद्ध कर्मचारी हरहंगी राम, भूतपूर्व सहायक अध्यापक एवं मास्टर क्राफ्ट मैन दशरथ को सम्मानित किया। महाप्रबंधक ने पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियां गिनाई।

महाप्रबंधक  ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया तथा नवीनीकृत डायलिसिस यूनिट तथा चिकित्सा परीक्षण के नवीनीकृत इकाई का शुभारंभ किया। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल एवं संगठन की सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच उपहार वितरित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने स्वर्ण जयंती स्कूल, बौलिया रेलवे कालोनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

10 of 10
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गोरखनाथ मंदिर में बेहद कम श्रद्धालु नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गोरखनाथ मंदिर में बेहद कम श्रद्धालु नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें